Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

विनेश फोगाट की वतन वापसी, पैतृक गांव रवाना, मिलेंगे 1 करोड़ रु.और नौकरी

Vinesh Phogat Returns India: पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने के बाद भारतीय चैंपियन रेसलर विनेश फोगाट भारत वापस आ चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान विनेश साक्षी मलिक को गले लगाकर रो पड़ीं। साक्षी के अलावा बजरंग पुनिया ने अपने परिवारजनों के साथ विनेश का स्वागत किया। इसके बाद विनेश ओपन जीप में अपने पैतृक गांव बलाली रवाना हो गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने स्वागत से अभिभूत विनेश ने कहा- “पूरे देशवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं”।

दिल्ली एयरपोर्ट से विनेश के पैतृक गांव बलाली (जिला चरखी दादरी ) तक करीब 125 किलोमीटर के रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत होगा। उनकी खातिर गांव के खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम रखा गया है। हालांकि, एक दिन पहले ही आचार संहिता लग जाने के कारण राज्य सरकार इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही है। बलाली गांव के पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने बताया कि विनेश को स्वर्ण पदक विजेता की तरह ही सम्मानित किया जाएगा। ख़बर है कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने विनेश को 4 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

बता दें कि विनेश फोगाट ने 50 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में दमदार प्रदर्शन करते हुए राउंड-16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल लगातार जीत दर्ज कर, फाइनल में अपनी जगह बना ली थी और कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था।लेकिन फाइनल से पहले उनका वजन तय वजन से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया, जिसकी वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। सिल्वर मेडल देने की उनकी अपील को भी ठुकरा दिया गया।

Related posts

Malabika Das Suicide: काजोल की को-स्टार रही एक्ट्रेस Malvika Das ने खुदकुशी की

Awaaz India TV

मराठी फिल्म “Dharamveer 2” का ट्रेलर लॉन्च, Salman Khan पहुंचे और Govinda को गले लगाया।

Awaaz India TV

Babil Khan’s cryptic post : Girlfriend से Breakup के बाद पोस्ट किये Photos।

Awaaz India TV

‘जब लगे कि लात पड़ने वाली है, संन्यास ले लेना चाहिए…’ Mohammed Shami ने बताई Dhoni की रिटायरमेंट योजना!

Awaaz India TV

बेंगलुरु के हेब्बाल फ्लाईओवर पर बस ने नियंत्रण खोकर कई वाहनों मरी टक्कर।

Awaaz India TV

क्या बांग्लादेश में हुए तख्तापलट में पाकिस्तान का हाथ है– राहुल गांधी ने पूछा सवाल सर्वदलीय बैठक में

Awaaz India TV

Leave a Comment