Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

All Eyes On Vaishno Devi Attack : टेरेरिज्म को खत्म नहीं कर सकते तो मोदी को दोबारा पीएम बनने का हक नहीं– उद्धव ठाकरे

All Eyes On Vaishno Devi Attack : शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बुधवार को जम्मू- कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन हालात को संभाल नहीं सकते हैं, तो उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने मणिपुर की स्थिति पर RSS प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी का भी जिक्र किया और पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करेंगे, जहां जातीय हिंसा हुई है।

उन्होंने कहा, “मणिपुर पिछले एक साल से शांति की तलाश कर रहा है। इस पर प्राथमिकता के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। राज्य में पिछले 10 सालों से शांति थी। ऐसा लगा था कि पुरानी ‘बंदूक संस्कृति’ खत्म हो गई है।”

उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा दिए जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “इसकी जिम्मेदारी किसकी है? अबकी बार वाले कहां गए? उन्होंने पूरे चुनाव में प्रचार किया कि उन्होंने (भाजपा ने) अनुच्छेद 370 हटा दिया… सच क्या है, मैंने पहले रखा था… कश्मीर में इससे क्या फर्क पड़ा है, जान जा रही है और वे (भाजपा) तीसरी बार सरकार बनाने में व्यस्त हैं… पिछले तीन दिनों में हमले हुए हैं, तो कौन जिम्मेदार है? क्या मोदीजी वहां जाएंगे? क्या वे विपक्ष को खत्म करने में ही आनंद लेते रहेंगे, यह उनकी जिम्मेदारी है, अगर वे इन चीजों को नहीं संभाल सकते, तो उन्हें दोबारा पीएम बनने का कोई अधिकार नहीं है।”

Related posts

Savi 1st Day Collection :”Savi” के पहले दिन की कमाई ठीक-ठाक रही, इतने करोड़ का किया Collection।

Awaaz India TV

Mukhtar Ansari news LIVE: मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह गाजीपुर के कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा – विधायक सुहैब अंसारी

Awaaz India TV

Delhi Vada Pav Girl : वड़ा पाव गर्ल ने खरीदी 75 लाख रुपये की Ford Mustang।

Awaaz India TV

राहुल गांधी ने रायबरेली में पुलिस अधिकारियों पर दलित युवक की हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

Awaaz India TV

कोलकाता रेप एंड मर्डर के विरोध कैंडल मार्च में परिवार संग उतरे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली।

Awaaz India TV

Mumbai Lok Sabha Counting Trends: Sena VS Sena में से किस की होगी जीत ?

Awaaz India TV

Leave a Comment