Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

राहुल गांधी ने रायबरेली में पुलिस अधिकारियों पर दलित युवक की हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi on Dalit Youth Murder: पिचवरिया गांव के अनुसूचित जाति के युवक अर्जुन पासी की 11 अगस्त की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। वही इस मामले में परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी हत्या मामले में मुख्य दोषियों को बचा रहे हैं। रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने परिवार को मामले में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा, “ये सभी लोग यहां न्याय मांग रहे हैं, क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है। और यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां के SP मास्टरमाइंड के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं।  इस लिए यहाँ के लोग गुस्सा है। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो सबको इज्जत मिले और न्याय सबको मिले। इसीलिए में यह आया हु और हम इस मामले को नहीं छोड़ने वाले।  जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलता तब तक हम तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे”।


राहुल गांधी ने कहा, मैंने परिवार से बात की उन्होंने कहा अर्जुन पासी बाल काटता है। 6,7 बार युवा आए उसके पास बाल कटवाए और उसे पैसे नहीं दिए।  आखिरी बार जब युवकों ने पैसे नहीं दिए तो अर्जुन पासी उनसे पैसे मांगे उसके बाद यह हत्या की गयी। परिवार के खिलाफ, समाज के खिलाफ अन्याय हुआ है। और उसे संशोधन करना पड़ेगा। साथ ही रिपोर्टर की सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, फांसी देना या ना देना यह मेरा काम नहीं है। मगर कानून लागू करवाना दबाव डालना मेरा काम है।

Related posts

T20 World Cup 2024 : America में फैंस से भीख मांग रहे Pakistani खिलाड़ी

Awaaz India TV

Mumbai Viral Video : नशे में धुत हो कर युवती ने की पुलिस से मारपीट।

Awaaz India TV

Ranveer Singh Deepfake Video : वीडियो के खिलाफ लिया Legal Action।

Awaaz India TV

Jharkhand में सभा को संबोधित करते हुए Amit Shah ने कहा, Congress भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है।

Awaaz India TV

विरार पुलिस ने जब्त किये शराब को नष्ट करना किया शुरू

Awaaz India TV

सतबरी छतरपुर एरिया में 1100 पेड़ों की कटाई पर मंत्री Saurabh Bhardwaj का बड़ा बयान, फार्महाउस और उनके मालिकों को करोड़ों….

Awaaz India TV

Leave a Comment