Awaaz India TV
Neeti Rajneeti

एनसीपी अजित पवार गुट का दावा,जल्द आएगा महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक भूकंप 

महाराष्ट्र के राजनितिक गलियारे इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र में जल्द ही आ सकता है बड़ा राजनितिक भूकंप। लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार गुट ने महाराष्ट्र में बड़ा सियासी भूचाल आने का दावा किया है. एनसीपी प्रवक्ता अमोल मिटकरी ने दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस और शरद पवार गुट के विधायक बड़े पैमाने पर पति छोड़ने वाले हैं.


आने वाले दिनों में महाविकास अघाड़ी में एक बार फिर बड़ा भूकंप आने वाला है. कांग्रेस और शरद पवार गुट के कुछ विधायक एनसीपी नेतृत्व के संपर्क में हैं. कुछ विधायकों ने तो अजित पवार से मुलाकात भी कर ली है. इनमे कांग्रेस के 7 और शरद पवार गुट के 5 विधायक शामिल हैं. मिटकरी ने शरद पवार के भतीजे योगेंद्र पवार पर भी निशाना साधा है जिसे वो चुनाव प्रचार में उतारने वाले हैं.


उन्होंने कहा, चाहे अनिल तटकरे आएं या कोई युगेंद्र-जोगेंद्र आए, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता.आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए है. खबर यह भी है कि कई कांग्रेस विधायकों ने उनसे संपर्क किया है और अपना समर्थन जताया है.


वहीं राजनीतिक जानकारों की माने तो अशोक चव्हाण के फैसले ने कांग्रेस के कई असंतुष्ट विधायकों के लिए बीजेपी के दरवाजे खोल दिया हैं. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले 10 से 11 और कांग्रेस विधायक पार्टी को अलविदा कह सकते हैं.


पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण ने पार्टी छोड़ दी है जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।  

Related posts

Arjun Gupta letter: BJP नेता Arjun Gupta ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा “फ्री राशन बंद हो”।

Awaaz India TV

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

महायुति से मोहभंग के बाद Raj Thackeray ने किया पहले दो विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा ।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi के नेता प्रतिपक्ष बनने पर Sanjay Raut बोले, अब PM Modi बार-बार सदन छोड़कर भागेंगे नहीं।

Awaaz India TV

All Eyes On Vaishno Devi Attack : टेरेरिज्म को खत्म नहीं कर सकते तो मोदी को दोबारा पीएम बनने का हक नहीं– उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जया बच्चन की तीखी नोंकझोंक, विपक्ष ने किया हंगामा

Awaaz India TV

Leave a Comment