Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

मैं ज़िंदा हूं…दूसरों को परेशान करके अपना मनोरंजन करना बंद करो–अपनी मौत की अफवाह पर अभिनेता श्रेयस तलपदे खफा

Shreyas Talpade on Fake Rumors: सोशल मीडिया पर चल रही जानेमाने अभिनेता श्रेयस तलपदे की मौत की झूठी खबर ने उनके प्रशंसकों को  बेचैन कर दिया। खुद श्रेयस भी इससे परेशान हो गये और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को एक दिल से संदेश भेजकर आश्वस्त किया कि वे “ज़िंदा, खुश और स्वस्थ हैं।” अपने विस्तृत बयान में, अभिनेता ने झूठी अफ़वाहें फैलाने वालों की जमकर आलोचना की और इस तरह की गलत सूचना से होने वाले नुकसान पर ज़ोर दिया। तलपदे ने लिखा,
“प्रिय साथियो,

मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं जीवित, खुश और स्वस्थ हूं। मुझे मेरे निधन का दावा करने वाली एक वायरल पोस्ट के बारे में पता चला है। जबकि मैं समझता हूं कि हास्य का अपना अलग स्थान है। जब इसका दुरुपयोग होता है, तो यह वास्तविक नुकसान पहुंचा सकता है। जिसकी शुरुआत शायद किसी ने मजाक के तौर पर की थी, वह अब अनावश्यक चिंता पैदा कर रही है और उन लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही है जो मेरी परवाह करते हैं, खासकर मेरे परिवार की।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

एक अलग पोस्ट में तलपदे ने लिखा है कि किस तरह से उस अफवाह से उनकी बेटी भी परेशान हो गयी‌। उसे फ्रेंड्स और टीचर्स के सवालों के जवाबों का सामना करना पड़ा जो उसके लिए बड़ा असहज था। तलपदे ने आगे लिखा कि उन सभी का मैं बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इस समय में चिंता और प्यार के साथ मुझे संबल दिया। उन्होंने कहा कि इन अफ़वाहों को फैलाने के लिए ज़िम्मेदार लोगों से मेरा एक सरल अनुरोध है: कृपया ऐसा करना बंद करें। अपने मनोरंजन के लिए दूसरों की परिस्थितियों को हल्के में न लें।

बता दें कि दिसंबर 2023 में श्रेयस तलपदे को दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। था। अभिनेता ने इसे ” दूसरी ज़िंदगी मिलना” बताया था।

Related posts

Chinmay Mandlekar : बेटे के नाम से हो रहे ट्रोल पर दिया जवाब।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट की वतन वापसी, पैतृक गांव रवाना, मिलेंगे 1 करोड़ रु.और नौकरी

Awaaz India TV

एक बार फिर मुसीबत में फंसे यूट्यूबर Elvish Yadav, काशी विश्वनाथ मंदिर की तस्वीरों पर शिकायत दर्ज।

Awaaz India TV

Devoleena Bhattacharjee ने Payal Malik जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे पति बहुत वफादार हैं’

Awaaz India TV

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर मायावती ने की केन्द्र सरकार से अपील।

Awaaz India TV

सतबरी छतरपुर एरिया में 1100 पेड़ों की कटाई पर मंत्री Saurabh Bhardwaj का बड़ा बयान, फार्महाउस और उनके मालिकों को करोड़ों….

Awaaz India TV

Leave a Comment