Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

बिहार में एक साल के बच्चे ने सांप को चबाया, बच्चा बचा सांप मर गया।

Bihar Child Vs Snake: बिहार के गया मे एक साल के बच्चे ने खेल- खेल में एक सांप के बच्चे को ही अपने मुंह में लेकर चबा-चबाकर मार डाला। बच्चे की मां ने जब अपने बेटे को सांप को चबाते हुए देखा तो पहले तो उसके होश ही उड़ गये। फिर आनन-फानन में मां ने बच्चे के मुंह से मरे सांप को बाहर निकाला और फिर बच्चे को लेकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। बच्चे की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। क्योंकि सांप का बच्चा जहरीला नहीं था। बारिश के दिनों में ये सांप अक्सर निकलते हैं।अब इस बच्चे को कोई खतरा नहीं है। इसके बाद परिजनों को चैन आया।

मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव का है जहां राकेश कुमार का एक साल का बेटा रियांश अपने घर की छत पर ही खेल रहा था । तभी घर के छत पर ही यह सांप का बच्चा रेंगते हुए आ गया। अब भला अबोध बच्चों को क्या पता कि यह सांप है। उसने सांप के बच्चे को पकड़ा और उसके साथ खेलने लगा और खेलते खेलते उस सांप को अपने मुह में दबाकर चबाने लगा जिससे सांप मर गया। बहरहाल यह तो सिर्फ एक साल का अबोध बच्चा था, अगर कोई व्यक्ति इस सांप को देखता तो शायद डर के मारे भाग जाता।

Related posts

युवक को फंसाने के लिए Police ने खुद रखी कार में पिस्तौल, UP Police की अजब करतूत!

Awaaz India TV

‘लेटरल एंट्री’ से भर्ती पर BSP मायावती ने भी दी प्रतिक्रिया कहा, यह संविधान का सीधा उल्लंघन होगा।

Awaaz India TV

Mumbai Monsoon Report :दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, Mumbai में हो सकती है ज़ोरदार बारिश

Awaaz India TV

Rajat Dalal Arrested :छात्र के अपहरण और क्रूरतापूर्ण व्यवहार के कारन इंटरनेट डॉन Rajat Dalal गिरफ्तार ।

Awaaz India TV

Natasa-Hardik Divorce Rumours: नहीं टूटा Natasa-Hardik का रिश्ता? Natasa ने रीस्टोर किये सारे Photos ।

Awaaz India TV

Negative Impact of Films :  MP के सीरियल किलर को आजीवन कारावास।

Awaaz India TV

Leave a Comment