Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Mumbai Monsoon Report :दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, Mumbai में हो सकती है ज़ोरदार बारिश

Mumbai Monsoon Report : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।अगले 2-3 दिनों में मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों (मुंबई सहित) और तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रियता से राज्य के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मुंबई में शनिवार सुबह कहीं हल्कि बारिश हुई तो कहीं बादल छाए रहे। 9-11 जून को मुंबई, ठाणे और कल्याण में भारी बारिश की संभावना है। 3 दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 200 मिमी बारिश हो सकती है।

पिछले बुधवार को देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुवाहाटी के कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की खबर है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। चेन्नई शहर में भी भारी बारिश हुई, जबकि कर्नाटक के हुबली में हल्की बारिश हुई।

इस साल मानसून की शुरुआत दो दिन पहले हुई है, जबकि आम तौर पर इसकी शुरुआत 1 जून को होती है। हालांकि केरल में बहुत अधिक प्री- मानसून बारिश हुई ।इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी () ने रविवार को दिल्ली में देश में चल रही गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

Related posts

“AMKDT” Trailer Release : 13 जून को होगा अजय-तब्बू की फिल्म ‘Auron Mein Kahan Dum Tha’ का Trailer Release ।

Awaaz India TV

मामला ‘सन ऑफ सरदार 2’ से आउट होने का, संजय दत्त ने भड़ास निकाली यूके सरकार पर

Awaaz India TV

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री Sheila Dikshit के पुण्यतिथि पर कांग्रेस सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि ।

Awaaz India TV

कांवड़ यात्रा के आदेश के मुद्दों पर राज्यसभा सांसद Kapil Sibal ने दी प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

“भारतीयों से भी बदतर हैं अमेरिकी…” Kamala Harris को कॉल गर्ल कहने वालों पर भड़कीं Kangana Ranaut

Awaaz India TV

SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने फिर एक बार कांग्रेस और सपा को घेरे में लिया।

Awaaz India TV

Leave a Comment