Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बदलापुर अत्याचार घटना के खिलाफ शिवसेना (UBT) ने लालबाग में किया विरोध मार्च ।

Badlapur Rape Case: महाराष्ट्र के बदलापुर के एक प्रमुख स्कूल के शौचालय में एक सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे द्वारा पिछले दिनों कथित तौर पर चार साल की दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिवार का आरोप है स्कूल ने एफआईआर दर्ज कराने में मदद नहीं की थी, जिसकी वजह से एफआईआर दर्ज होने में 12 घंटे से अधिक  समय लगा। हालांकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बदलापुर अत्याचार घटना के खिलाफ, शिवसेना (UBT) पार्टी ने आज (21 अगस्त) भारत माता सिनेमा, लालबाग में एक विरोध मार्च का आयोजन किया। इस मौके पर शिवसेना नेता सांसद अरविंद सावंत, पूर्व विधायक दगड़ू सकपाल, विधायक अजय चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी और शिवसैनिक मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान “निष्क्रिय गृह मंत्री फडणवीस इस्तीफा दे, सरकार पैसे के चक्कर में है और बेटियों पर अत्याचार हो रहा है, महागठबंधन सरकार को बर्खास्त करें, राष्ट्रपति शासन लगाएं” ऐसे नारों के पोस्टर भी इस्तेमाल किये गए।


साथ ही आरोपियों को सख्त सजा देने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग को लेकर  शिवसेना (UBT) महिला अघाड़ी और युवा सेना की महिला पदाधिकारियों ने आज (21 अगस्त) महाराष्ट्र पुलिस निदेशक श्रीमती रश्मी शुक्ला से मुलाकात की।

Related posts

Bareilly Riots: बरेली दंगो के मास्टमाइंड Maulana Tauqeer Raza के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, SHO पर कार्रवाई के आदेश

Awaaz India TV

एक बार फिर मुसीबत में फंसे यूट्यूबर Elvish Yadav, काशी विश्वनाथ मंदिर की तस्वीरों पर शिकायत दर्ज।

Awaaz India TV

Indore Viral Video : पानी की समस्या से तंग विद्यार्थियों का वीडियो हुआ वायरल।

Awaaz India TV

IPL T20 2024 : RCB ने 27 रन से जित के बाद किया Historical Comeback।

Awaaz India TV

शेख हसीना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश भेजा जाए– एससीबीए का फरमान

Awaaz India TV

‘कोश्यारी की टोपी कभी नहीं उड़ी, फिर मूर्ति कैसे गिर गई…’ सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर भड़के उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

Leave a Comment