Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बदलापुर में हुए अत्याचार के आरोपियों को सख्त सजा की मांग लेकर शिवसेना (UBT) महिला अघाड़ी महाराष्ट्र पुलिस निदेशक रश्मी शुक्ला से मुलाकात की।

Badlapur Rape Case: महाराष्ट्र के बदलापुर के एक प्रमुख स्कूल के शौचालय में एक सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे द्वारा पिछले दिनों कथित तौर पर चार साल की दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिवार का आरोप है स्कूल ने एफआईआर दर्ज कराने में मदद नहीं की थी, जिसकी वजह से एफआईआर दर्ज होने में 12 घंटे से अधिक  समय लगा। हालांकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

वही बदलापुर में हुए अत्याचार के आरोपियों को सख्त सजा देने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग को लेकर  शिवसेना (UBT) महिला अघाड़ी और युवा सेना की महिला पदाधिकारियों ने आज (21 अगस्त) महाराष्ट्र पुलिस निदेशक श्रीमती रश्मी शुक्ला से मुलाकात की।


बता दे की, स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए पैरेंट्स ने पूरे जिले में आज यानी मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभिभावकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्र के स्कूल मंगलवार को बंद रहे। पुलिस के मुताबिक स्कूल में घटना स्थल का सीसीटीवी बंद मिला। मामले की जांच में लापरवाही बरतने के कारण महिला पुलिस अधिकारी शुभदा शितोले का तबादला कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, क्लास टीचर और स्टाफ की एक महिला को सस्पेंड कर दिया है।

Related posts

मराठा आरक्षण बिल पर मनोज जरांगे ने जताई आपत्ति,मांग पूरी न होने तक आंदोलन रहेगा जारी 

Awaaz India TV

Bigg Boss OTT 3 : सजा मिलने के बाद बेहोश हुईं Shivani Kumari ।

Awaaz India TV

Kangana Ranaut Slapped : Kangana थप्पड़-कांड के सपोर्टर Vishal Dadlani को Shabana, Sona ने लताड़ा

Awaaz India TV

Uttar Pradesh : वकीलों के चेम्बर में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: प्रकाश आंबेडकर ने BJP को दी चुनौती बोले- बिना EVM हैक किए 400 पार करना मुश्किल

Awaaz India TV

पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli की हालत ख़राब, सच्चाई सामने आई

Awaaz India TV

Leave a Comment