Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

उसके घर में मिला नोटों का ढेर…एक भगोड़े, रिश्वतखोर दरोगा को तलाश रही 29 थानों की पुलिस

UP Police Corruption:  यूपी के बरेली में ‘पुलिस के पीछे पुलिस’ वाला जुमला चरितार्थ हो गया। रामसेवक नामक एक पुलिस इंस्पेक्टर ने लाखों रुपए बतौर रिश्वत लेकर तस्करों की सेवा की यानी उनको छोड़ दिया। ख़बर मिलने पर जब एसपी मानुष पारिक ने उन दरोगाजी के आवास पर धावा बोला, तो जनाब घबराकर बरमूडा, टी-शर्ट में ही भाग लिए! ख़बर के अनुसार एसएसपी अनुराग आर्य को गुरुवार दोपहर अपने मुखबिर से सूचना मिली कि थाना प्रभारी रामसेवक ने नवदिया अशोक निवासी दो स्मैक तस्करों आलम और नियाज अहमद को बुधवार की रात गिरफ्तार किया था। मगर बाद में लाखों की रिश्वत लेकर छोड़ दिया।

एसएसपी आर्य ने एसपी मानुष पारिक को यह खबर दी और फिर  एसपी पारिक पूरे दलबल‌ के साथ लखनऊ  हाईवे पर स्थित फरीदपुर थाना जा पहुंचे। वहां मौजूद सिपाही ने बताया कि साहब यानी इंस्पेक्टर रामसेवक थाने के प्रांगण में ही बने अपने घर पर हैं। पुलिस अफसर जब इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंचे तो वो दूर से ही देखकर सारा माजरा समझ गया और बिजली की सी तेज़ी से घर के पीछे की बाउंड्री फांदकर भाग गया। उस समय उसे अपनी जान की पड़ी थी सो कपड़े बदले बगैर बरमूडा, टी-शर्ट में ही सर पर पैर रखकर भागा। कुछ सिपाही उसे पकड़ने पीछे दौड़े पर वो भागने में सफल रहा। फिर इंस्पेक्टर के घर की तलाशी ली गई तो घर से  लगभग नौ-दस लाख रुपए कैश मिला। जाहिर है ये घूस की रकम थी।

आरोपी इंस्पेक्टर जिस थाने का प्रभारी था, वहीं उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है और  29 थानों की फोर्स उसके पीछे लगी है। बरेली के साथ ही, रामसेवक के बारे में शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत पुलिस को भी सूचना भेजी गई है। बताया जाता है कि रामसेवक शाहजहांपुर की तरफ भागा है।

बहरहाल, इस घटना पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर व्यंग्य करते हुए ट्वीट किया,”अभी तो बस थाने की दीवार कूदी है, यदि भ्रष्टाचार का ओलंपिक होता तो भाजपा राज में ऐसी विशिष्ट योग्यता रखनेवाले कुछ कृपा प्राप्त पुलिसवाले ‘हाई जंप’ में प्लेटिनम मैडल ले आते।”

Related posts

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मेटीरियल लीक, दो वर्कर्स के बेहोश होने की खबर

Awaaz India TV

भाजपा विधायक राम कदम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिये निकली  निःशुल्क मुंबई टु कांशी यात्रा

Awaaz India TV

Watch Kejriwal Threat Accused : Arvind Kejriwal को धमकी लिखने वाला आरोपी CCTV में हुआ कैद।

Awaaz India TV

“गिर गया तो क्या हुआ, रोज़ का यही काम है”, यूट्यूब इंफ्लुएंसर रजत दलाल बाइक को कार से टक्कर मारने के बाद।

Awaaz India TV

रौंगटे खड़े कर देने आ रही है स्त्री, “Stree 2” का Teaser हुआ रिलीज़।

Awaaz India TV

Sangeeth Sivan : एक दिग्गज निर्देशक।

Awaaz India TV

Leave a Comment