Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

नरेंद्र मोदी खुद को ‘चाय वाला’ बताते हैं लेकिन भूल गए कि देश में गरीबी भी है- मल्लिकार्जुन खड़गे।  

Mallikarjun Criticized PM Modi: जम्मू-कश्मीर में चुनाव करीब आने के साथ, नेता विपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस प्रमुख खड़गे के साथ पार्टी के लिए समर्थन जुटाने और संभावित गठबंधन तलाशने के लिए केंद्र शासित प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर निकले है। श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की कसम खाई। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की आलोचना की।


श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “बीजेपी के जो प्राइम मिनिस्टर है मोदी वो खुदको चाय वाला कहते है। आप ने सुना होगा वो कहते है , में चाय वाला हूं, मैं फलाना हुं यह सब कहानी उन्होंने खुद बताई है। और यह बोलते है में क्रिकेट खेलता था, हॉकी खेलता था। लेकिन कभी चाय बेचने वाला आदमी ये भूल गया कि इस देश में गरीब भी रहते हैं। इस देश में उन लोगों को १ वक्त का खाना भी नहीं मिलता उनके बारे में नहीं सोचा। लेकिन देश में मनरेगा योजना चलाई और शिक्षा का अधिकार दिया। कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में सोचा और जनता को फूड सिक्योरिटी एक्ट दिय”।

बता दे की, कांग्रेस पार्टी वर्तमान में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों की समीक्षा कर रही है और 90 सीटों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। चुनाव 18 सितंबर से शुरू होकर तीन चरणों में होंगे।

Related posts

Online Gaming के चक्कर में 16 वर्षीय बालक ने 14वे मंजिल से लगायी छलांग।

Awaaz India TV

मामला ‘सन ऑफ सरदार 2’ से आउट होने का, संजय दत्त ने भड़ास निकाली यूके सरकार पर

Awaaz India TV

Rajkot TRP Game Zone Fire : Rajkot भीषण आग में बच्चों समेत 30 लोग जिंदा जले।

Awaaz India TV

छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा भारी हवाओं के कारण ढह गई।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal Arrest live updates:केजरीवाल की गिरफ्तारी की विपक्षी नेताओं ने की निंदा, BJP पर लगाया ये आरोप

Awaaz India TV

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री वसंतराव चव्हाण जी के निधन पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

Leave a Comment