Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर चीन का कमेंट– मोदी की ‘योगा-कूटनीति’ से युद्ध नहीं रुकने वाला

PM Modi Ukraine Trip: रूस के साथ लगातार भीषण युद्ध लड़ रहे यूक्रेन की अपनी पहली यात्रा पर पीएम नरेन्द्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। इसके लिए पीएम को करीब 10 घंटे तक ट्रेन की यात्रा करनी पड़ी। कीव में भारतीय समुदाय ने मोदी का जोरदार स्‍वागत किया। इस दौरान मोदी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ, रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत करेंगे। मोदी जेलेंस्की के साथ एकांत में और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें रूस-यूक्रेन संघर्ष का बातचीत के जरिए समाधान निकालने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन ने हाल ही में रूसी क्षेत्र में आक्रामक सैन्य अभियान चला रखा है।

भारतीय प्रधानमंत्री की इस यात्रा पर अमेरिका से लेकर रूस तक की नजर है, लेकिन पर्दे के पीछे से चीन भी कड़ी निगाह रख रहा है। मोदी की इस यात्रा पर चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चीनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि पीएम मोदी रूस और यूक्रेन के बीच ‘योगा-कूटनीति’ को इस्‍तेमाल करने की उम्‍मीद कर रहे हैं। जबकि भारत के पास ‘योगा-कूटनीति’ को सफलतापूर्वक लागू करने की क्षमता की कमी है।

चीनी विशेषज्ञों ने दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री का यह कदम केवल अपने अस्तित्‍व को दिखाने की कोशिश है। भारत के पास न तो ताकत है और न ही प्रभाव है जिससे वह मास्‍को और कीव के बीच बढ़ते संघर्ष और मतभेद को कम कर सके। इसकी वजह यह है कि भारत का यूरोप में प्रभाव बहुत सीमित है। साथ ही रूस के कुर्स्‍क इलाके में यूक्रेन के आक्रामक अभियान चलाने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत की संभावना और भी कम हो गई है।’ इससे पहले रूस के पूर्व राष्‍ट्रपति और पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने कहा था कि कुर्स्‍क में हमले के बाद अब यूक्रेन के साथ कोई बातचीत तब तक नहीं होगी, जब तक कि युद्ध के मैदान में जेलेंस्‍की सेना को पूरी तरह से हरा नहीं दिया जाता।

चीनी प्रोफेसर लांग ने कहा कि क्‍या भारत के पास इतनी ताकत है कि वह दोनों ही पक्षों को वार्ता की मेज पर ला सके और ऐसा सीजफायर प्रस्‍ताव दे सके जो दोनों पक्षों को मान्‍य हो? बता दें कि यूक्रेन पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत का मानना है कि किसी भी संकट का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं निकाला जा सकता। भारत इस क्षेत्र में शांति-स्थिरता बहाल करने के लिए हरसंभव मदद देने को तैयार है।

Related posts

Narayan Rane: लोकसभा क्षेत्र केंद्रीय मंत्री नारायण राणे होंगे उम्मीदवार, शिंदे गुट को लगा बड़ा झटका

Awaaz India TV

Mumbai: हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

Awaaz India TV

RG कर अस्पताल को बंद कर दीजिए, मरीजों को वहां से शिफ्ट कर दीजिए–ममता बनर्जी सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

Awaaz India TV

कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) कोई भी सीएम कैंडिडेट तो चुनें, बिना शर्त सपोर्ट करने को तैयार हूं — उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने लोकसभा में फिर एक बार किया “महाभारत” का जिक्र, “अर्जुन” की तरह मुझे मेरा लक्ष दिख रहा है।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद का “फर्जी” अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Awaaz India TV

Leave a Comment