Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों, हॉस्टल्स में पैनिक बटन लगाए जाएं–महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर का सख्त आदेश

Maharashtra Education Minister: महाराष्ट्र के बदलापुर यौन शोषण मामले में महिला एवं बाल कल्याण विभाग और शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट आज, सोमवार को शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर को सौंप दी गई। मंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी के साथ ही सभी स्कूलों और छात्रावासों में पैनिक बटन लगाने का सुझाव दिया है। बदलापुर की घटना पर केसरकर ने कहा,

“मुंबई क्षेत्र की उपनिदेशक और महाराष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण की सलाहकार सुसुबेन शाह की अध्यक्षता में गठित समिति ने सभी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। जिन लोगों की लापरवाही पाई गई है, उन्हें सह-आरोपी बनाया गया है। अब रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी।”

मंत्री ने कहा, “बदलापुर की घटना के बाद रिपोर्ट में दिए गए सुझाव सभी स्कूलों पर लागू होंगे। स्कूलों और छात्रावासों में सीसीटीवी की तरह पैनिक बटन भी लगाए जा सकते हैं। यह एक एडवांस टेक्नीक है।”यह जरूरी नहीं है कि पैनिक बटन क्लासेस में ही हों, लेकिन उन्हें ऐसे स्थानों पर लगाया जाना चाहिए जहां महिलाओं की सुरक्षा को अधिक खतरा हो। हाल की घटनाओं के मद्देनजर पीड़ितों के साथ स्कूल, शौचालय और छात्रावास में छेड़छाड़ की गई। इस हिसाब से असुरक्षित स्थानों की पहचान करके पैनिक बटन लगाए जाने की जरूरत है।”

बदलापुर मामले में मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे (23) को कल्याण कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए आईपीएस आरती सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्ज्वल निकम अदालत में इस मामले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।

Related posts

वक्फ बोर्ड विधेयक बिल पेश होने के दौरान संसद में सो रहे थे राहुल गांधी–मोदी के मंत्रियों के आरोप!

Awaaz India TV

Electoral Bonds: एक अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 तक कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए : भारतीय स्टेट बैंक

Awaaz India TV

फर्जी और छेड़छाड़ की गई तस्वीर पर उद्धव ठाकरे ने दर्ज की FIR, साथ ही बीजेपी पर लगाए आरोप।

Awaaz India TV

अटल सेतु से कूद कर 38 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, CCTV वीडियो हुआ वायरल ।

Awaaz India TV

Mumbai-Pune Expressway Accident: हादसे में 3 की मौत और 8 घायल।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi के हाथरस दौरे पर केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का बड़ा बयान कहा,  हाथरस दौरा एक राजनीतिक दौरा था।

Awaaz India TV

Leave a Comment