Awaaz India TV
Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता हुए शिवसेना में शामिल।  

महाराष्ट्र कांग्रेस के इकाई के प्रवक्ता (congress unit spokesperson) “राजू वाघमारे”(Raju Waghmare) ने मंगलवार को अपनी पार्टी छोड़ दी और मुख्यमंत्री “एकनाथ शिंदे” (Chief Minister Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shivsena) में शामिल हो गए है। वह दिवंगत सेना नेता “आनंद दिघे” के पूर्व निवास-सह-कार्यालय  “आनंद आश्रम ” के एक समारोह के दौरान शिवसेना (Shivsena) में शामिल हुए। इस अवसर के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा की पार्टी को “राजू वाघमारे” के अनुभव से लाभ मिलेगा। शिंदे ने घोषणा की के वाघमारे अब शिवसेना (Shivsena) के उपनेता और प्रवक्ता (Deputy Leader And Spokesperson) होंगे।

पत्रकारों संग बात करते हुए राजू वाघमारे ने दावा किया की महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट बटवारे की बातचीत के दौरान सांगली और भिवंडी लोकसभा सीटों पर मजबूत दावा करने में कांग्रेस (congress) की असफलता के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओ में चिंता पैदा हुई है।  राजू वाघमारे ने कहा की शिंदे की कार्यशैली और उनके काम को देख कर उन्होंने शिवसेना (Shivsena) से जुड़ने का फैसला लिया, उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री शिंदे लोगों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओ की भी परवाह करते है। वाघमारे ने यह भी कहा की जब वे विपक्ष में थे तब भी वह शिंदे के काम की प्रशंसा करते थे।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा की उनकी सरकार ने राजनीति में  नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता लाई है , और उसके अच्छे काम ने लोगों का विश्वास जीता है।

Related posts

Chembur LPG Cylinder Blast : LPG सिलेंडर के कारण हुआ Blast, 9 लोग घायल।  

Awaaz India TV

West Bengal: CBI को मिली शाहजहां शेख की कस्टडी, संदेशखाली का कालासच अब सामने आएगा

Awaaz India TV

Delhi Crime : नीरज बवानिया गैंग का Sharp Shooter हुआ गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Shahid Upcoming Film :अब Shahid Kapoor बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज।

Awaaz India TV

IGI Airport Electricity Down : Dehli Airport पर अचानक हुई बत्ती गुल।

Awaaz India TV

Amol Kale Tribute : MCA अध्यक्ष Amol Kale के अंतिम संस्कार में नज़र आए CM Shinde, Salman Khan

Awaaz India TV

Leave a Comment