Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

SC-ST रिजर्वेशन के मुद्दे को लेकर एक बार फिर मायावती ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

Mayawati SC-ST reservation: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बार फिर से एससी एसटी आरक्षण को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। मायावती ने पोस्ट जारी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केंद्र में सरकार होते हुए भी अपना दायित्व नहीं निभाया था। मायावती ने अपने X अकाउंट पर जारी किये पोस्ट में लिखा, “सपा जिसने 2 जून 1995 में बीएसपी द्वारा समर्थन वापिसी पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था तो इस पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती है? जबकि उस दौरान केंद्र में रही कांग्रेसी सरकार ने भी समय से अपना दायित्व नहीं निभाया था”।


दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, “तभी फिर मान्य. श्री कांशीराम जी को अपनी बीमारी की गम्भीर हालत में भी हॉस्पिटल छोड़कर रात को इनके मा. गृह मन्त्री को भी हड़काना पड़ा था तथा विपक्ष ने भी संसद को घेरा, तब जाकर यह कांग्रेसी सरकार हरकत में आई थी”।

आगे अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, ” क्योंकि उस समय केन्द्र की कांग्रेसी सरकार की भी नियत खराब हो चुकी थी, जो कुछ भी अनहोनी के बाद यहां यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर, पर्दे के पीछे से अपनी सरकार चलाना चाहती थी, जिनका यह षड्यंत्र बीएसपी ने फेल कर दिया था।”

मायावती ने चौथे ट्वीट में लिखा, “साथ ही, उस समय सपा के आपराधिक तत्वों से बीजेपी सहित समूचे विपक्ष ने मानवता व इन्सानियत के नाते मुझे बचाने में जो अपना दायित्व निभाया है तो इसकी कांग्रेस को बीच-बीच में तकलीफ क्यों होती रहती है, लोग सचेत रहें।”

मायावती ने अपने पांचवे ट्वीट में लिखा, “इसके अलावा, बीएसपी वर्षों से जातीय जनगणना के लिए पहले केंद्र में कांग्रेस पर और अब बीजेपी पर भी अपना पूरा दबाव बना रही है, जिसकी पार्टी वर्षों से इसकी पक्षधर रही है तथा अभी भी है।”

अपने आखिरी ट्वीट में मायावती ने लिखा, ” लेकिन जातीय जनगणना के बाद, क्या कांग्रेस SC, ST व OBC वर्गों का वाजिब हक दिला पाएगी? जो SC/ST आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर को लेकर अभी भी चुप्पी साधे हुए है, जवाब दे।”

Related posts

West Bengal: CBI को मिली शाहजहां शेख की कस्टडी, संदेशखाली का कालासच अब सामने आएगा

Awaaz India TV

आगरा में स्कूटी पर सवार लड़की संग 5 दरिंदो ने की छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार 3 की तलाश जारी।

Awaaz India TV

Farah Khan और Sajid Khan की मां Menka Irani का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

Awaaz India TV

Seema Haider assaulted ?, क्या ख़तम हो गया सचिन का प्यार ?

Awaaz India TV

Adulteration in Rajasthan: Talcum Powder से बनाया जा रहा था जीरा! Rajasthan में मिलावटखोरों की शामत आई*

Awaaz India TV

Mukesh Ambani ने CM Eknath Shinde से की मुलाकात, दिया बेटे के शादी का न्योता।

Awaaz India TV

Leave a Comment