Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

बरेली के एक मोहल्ले में हिंदुओं ने लगाए वहां से पलायन करने के पोस्टर, प्रशासन लगा मसला सुलझाने में

Hindus Fleeing Bareilly: बरेली के किला थाना क्षेत्र के पंजाबपुरा कालोनी के निवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि कालोनी के विशाल सक्सेना ने अपने मकान को विशेष समुदाय को बेच दिया है। जब सब लोगों ने विशाल से कहा कि ये बैनामा कैंसिल कर दो तो विशाल ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद कालोनी के लोगों ने सामूहिक पलायन करने यानी वहां से कहीं और जाकर बसने का मन बना लिया है। कालोनी के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन ने हमारी मदद नहीं कि तो हम सभी लोग पलायन कर जाएंगे।

हिंदू समुदाय के लोगों का कहना है कि हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के त्योहार अलग होते हैं‌। वे लोग ईद पर रोड पर बकरा काटते हैं, सड़क पर खिचड़ा बनाते, नमाज पढ़ते हैं‌। होली पर अगर उन पर रंग डल गया तो बवाल हो जायेगा क्योंकि वो लोग रंग का विरोध करेंगे, इसलिए हम लोग इस परिवार के साथ एक साथ किसी भी कीमत पर नहीं रह सकते है।

सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि थाना किला जनपद बरेली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पंजाबपुरा वकीलों वाली गली से संबंधित एक खबर लगातार सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है, जिसमें कुछ हिन्दू परिवारों के द्वारा अपने मकानों पर घर से पलायन करने के पोस्टर करने की बात प्रसारित की जा रही है। उपरोक्त प्रकरण की जांच की गई तो पाया गया कि उसी मोहल्ले के विशाल सक्सेना के द्वारा अपना पैतृक मकान हाल ही में 12 जुलाई को शबनम उम्र करीब 60 वर्ष को 20 लाख रुपए में बैनामा करके विक्रय कर दिया गया था।

आस-पड़ोस के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके द्वारा इस विक्रय का विरोध किया गया। इसके संबंध में दोनों पक्षों से बातचीत जारी है और जल्दी ही हल निकलने की उम्मीद है। बरेली पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं‌।अब देखना ये है कि पुलिस प्रशासन इन लोगों की किस तरह मदद करता है।

Related posts

Coaching Center के बहार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 में से 2 लफंगे गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Goa के पास कार्गो शिप में लगी भीषण आग को  बुझाने में जुटा भारतीय तटरक्षक बल!

Awaaz India TV

Gujarat: गुजरात में में सामने आया सामूहिक खुदकुशी का मामला, पत्नी और बच्चे को जहर देने के बाद पति ने लगाई फांसी

Awaaz India TV

Chocolate चबाते ही महिला के होश उड़े, Chocolate से निकले चार दांत।

Awaaz India TV

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर मायावती ने लगाया झूट बोलने का आरोप।

Awaaz India TV

खुदकुशी करने अटल सेतु से कूदने वाली थी महिला, टैक्सी ड्राइवर और पुलिस ने बचाया फिल्मी स्टाइल में

Awaaz India TV

Leave a Comment