Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

विधानसभा चुनाव से पहले दही हांडी उत्सव बना राजनेताओं के लिए जनता को लुभाने का सुनहरा मौका

Dahi Handi Utsav: महाराष्‍ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव हैं, लिहाजा दही हांडी उत्‍सव को लेकर राजनीतिक दल काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। ये अपने-अपने गढ़ों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और जनता को लुभाने के लिए दही हांडी उत्‍सव को एक मौके की तरह देख रहे हैं। मुंबई में शिवसेना, कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने स्‍तर पर दही हांडी कार्यक्रमों को आयोजन किया है और इनामों की बौछार कर दी है।जाहिर तौर पर कोई भी नेता या पार्टी, चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में, इस मौके को गंवाना नहीं चाहेगा। इसी के चलते दही हांडी उत्सव में कहीं ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए, नज़र डालते हैं मुंबई के कुछ प्रमुख दही हांडी आयोजनों पर, जहां लाखों के इनामों की बरसात हो रही है–

*ठाणे– संस्कृति प्रतिष्ठान
आयोजक- विधायक प्रताप सरनाईक। विजेता टीम को मिलेंगे रु.25 लाख।
* ठाणे – दिघे साहेबांची हंडी (शिवसेना) मानाची हांडी
मार्गदर्शक – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
* ठाणे में सरनाईक की तरह ही मनसे के नेता अविनाश जाधव और शिवसेना नेता नरेश मस्के भी बड़ी दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
* घाटकोपर –राम कदम दही हांडी (मुंबई के घाटकोपर में बीजेपी विधायक राम कदम का आयोजन)
*मुंबई के वर्ली में जांबोरी मैदान में बीजेपी का परिवर्तन दही हांडी उत्सव। में कुल 50 लाख से ज्यादा का इनाम वर्ली में ही हनुमान मैदान, वीर जीजामातानगर में शिवसेना उद्धव गुट का दही हांडी उत्सव।
* धारावी में 11 लाख 111 रुपये की दही हांडी का आयोजन किया गया है।
* विक्रोली मनसे और शिवसेना भी लाखों रुपये के इनाम वाली दही हांडी का आयोजन करेगी।
*बोरीवली में माघाठाणे में प्रकाश सुर्वे की दही हांडी में लाखों रुपये का इनाम दिया जाएगा। यहां कई मशहूर हस्तियों की एंट्री देखने को मिलेगी।

Related posts

पुणे जिले के इंदापुर में अजित पवार द्वारा जारी की गयी जन सम्मान यात्रा हुई सफल

Awaaz India TV

नवी मुंबई रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, हादसे में खो दिए पैर।

Awaaz India TV

Heat Wave Struggle : भीषण गर्मी में एक-एक पैसेंजर को तरसते कोलकाता के हाथ-रिक्शा वाले

Awaaz India TV

मेरठ में भी कांवड़ियों ने की मारपीट, कार चालक पर कांवड़ खंडित होने के आरोप लगाए।

Awaaz India TV

Malaika and Arjun Breakup :Arjun Kapoor से अलगाव? किसी और के साथ एंजॉय कर रहीं Malaika Arora

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: नरेंद्र मोदी सरकार पर अखिलेश का हल्ला बोल, 10 साल से ज्यादा तो हिटलर भी नहीं रहा, ये भी जाने वाले हैं..

Awaaz India TV

Leave a Comment