Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

पुणे जिले के इंदापुर में अजित पवार द्वारा जारी की गयी जन सम्मान यात्रा हुई सफल

Jan Samman Yatra: पुणे जिले के इंदापुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा जन सम्मान यात्रा जारी की गयी थी। यह जन सम्मान यात्रा लोगों को यह जानकारी दी गयी थी के उन्होंने सभी सामाजिक समूहों को क्या दिया है। हाल ही में पेश किये राज्य का बजट में क्या नवीन योजनाएं पेश की गई हैं। साथ ही 2019 से 2024 की अवधि के दौरान विकास कार्यों के लिए इंदापुर तालुका को 5 हजार 495 करोड़ 34 लाख रुपये प्रदान किए।

अपने X अकाउंट पोस्ट जारी कर अजित पवार ने जन सम्मान यात्रा के बारे में जानकारी दी।  जारी किये पोस्ट में अजित पवार में लिखा, “पुणे जिले के इंदापुर में जन सम्मान यात्रा को आम जनता से मिली प्रतिक्रिया अभूतपूर्व है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मैंने अपनी बहनों और युवा खिलाड़ियों से बातचीत की”

हाल ही में राज्य के बजट पेश की जानकारी देते हुए लिखा, “हमने यह जन सम्मान यात्रा इस बात की जानकारी देने के लिए निकाली है कि हमने सभी सामाजिक समूहों को क्या दिया है, मैंने हाल ही में जो राज्य का बजट पेश किया है, उसमें से क्या नवीन योजनाएं पेश की गई हैं। चाहे पिछली सरकार हो, चाहे वर्तमान सरकार हो.. मैं तब भी वित्त मंत्री था और अब भी वित्त मंत्री हूं। मैंने प्रदेश के विकास के लिए धन की कभी कमी नहीं होने दी। 2019 से 2024 की अवधि के दौरान विकास कार्यों के लिए इंदापुर तालुका को 5 हजार 495 करोड़ 34 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं।”


“माज लड़की बहिण योजना शुरू होने के बाद अब तक दो माह की धनराशि मयमौली के बैंक खाते में जमा हो चुकी है। इसके अलावा लड़कियों की उच्च शिक्षा का 100 फीसदी खर्च सरकार वहन करेगी। हम 52 लाख परिवारों को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दे रहे हैं। इसी तरह मेरे किसान भाइयों का बिजली बिल भी माफ कर दिया गया है। हम 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं को प्रशिक्षण भत्ता भी दे रहे हैं। हम ऐसी कई योजनाएं लागू कर रहे हैं और ये चलती रहें इसके लिए महायुति के उम्मीदवारों को चुनना आपके लिए बहुत जरूरी है। हम शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर के विचारों को मानने वाले लोग हैं। किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा। हम जो भी करेंगे, महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए करेंगे”।

Related posts

बांग्लादेश में फसे भारतीय छात्र, इंजीनियर को देश वापिस लाने के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे और एस. जयशंकर ने की चर्चा।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद पीएम मोदी ने दी सहानुभूति, अखिलेश यवाद ने की जांच की मांग।

Awaaz India TV

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSP सुप्रीमो मायावती ने दी बधाई।

Awaaz India TV

शिंदे सरकार के कुछ अहम फैसले, रक्षा बंधन से पहले मिलेगी ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ की दो किश्तें

Awaaz India TV

अहमदाबाद से मुंबई जा रही एक्सप्रेस सूरत के पास दो हिस्सों में बंट गयी।

Awaaz India TV

जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का खतरा

Awaaz India TV

Leave a Comment