Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

फर्रुखाबाद में 2 लड़कियों के शव बगीचे में लटके मिलने वाली घटना पर सुप्रिया श्रीनेत ने साधा योगी पर निशाना।

Farrukhabad Murder Mystery: उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। फर्रुखाबाद, यूपी से सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाने के भगौतीपुर गांव की है। कायमगंज के भगौतीपुर गांव में रहने वाले महेंद्र की बेटी शशि (16) पुत्री और रामवीर की पुत्री बबली (17) दोनों सहेलियां सोमवार की रात जन्माष्टमी पर्व पर गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं।

दोनों जन्माष्टमी के मेले में भी शामिल हुईं। लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं लौटी।देर रात तक दोनों लड़कियां जब अपने घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों को चिंता होने लगी।  सुबह उठने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि सिवान में स्थित आम के एक बाग में दोनों लड़कियों की लाशें एक दुपट्टे से आम के पेड़ से लटक रही हैं। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।


वही इस रहस्यमयी हत्या पर सुप्रिया श्रीनेत की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट जारी कर योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। योगी पर निशाना साधते हुए श्रीनेत ने लिखा “आज उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 2 लड़कियों के शव बगीचे में लटके मिले। दोनों कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर गई थीं – वो घर वापस नहीं आयीं। बटेंगे कटेंगे जैसी घटिया बयानबाजी से वक़्त मिले तो बेटियों को सुरक्षित कीजिए योगी जी”।

बता दे की, फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि पहली नजर में तो खुदकुशी का मामला लग रहा है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही मायने में खुलासा होगा। दुष्कर्म और हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वही अब इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि योगी सरकार में महिलायें सुरक्षित हैं और इस मामले में जो भी कड़ी कार्यवाही होगी वो ज़रूर की जायेगी, दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

Related posts

PM MODI का बाबा साहेब को लेकर बड़ा बयान :कहा सविधान नहीं बदलेगा।

Awaaz India TV

उत्तराखंड उप-चुनाव में Congress के जीत के बाद Alok Sharma का BJP को लेकर बड़ा बयान

Awaaz India TV

T20 World Cup Final के लिए Barbados पहुंची Team India, प्रशंसकों ने जीत के लिए किया हवन

Awaaz India TV

कॉमेडियन Kapil Sharma ने उड़ाया जहाज, फैंस के आये अलग-अलग रिएक्शन।

Awaaz India TV

Chandu Champion Advance Booking :  रिलीज़ के पहले Advance Booking में फिल्म ने कमाए लाखो।

Awaaz India TV

Team India ने हासिल की T20 World Cup की ट्रॉफी, जाने कैसे टीम ने पलट दिया गेम।

Awaaz India TV

Leave a Comment