Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

उत्तराखंड उप-चुनाव में Congress के जीत के बाद Alok Sharma का BJP को लेकर बड़ा बयान

Uttarakhand by-election: उत्तराखंड में विधानसभा उप-चुनाव में  कांग्रेस ने मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर जीत हासिल कर ली है। बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला साढ़े 3 हजार वोटों से जीत हासिल की है वही कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने मंगलौर विधानसभा सीट पर बीजेपी को 2,668 वोटों से हरा कर जीत हासिल की।

उत्तराखंड में विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस के मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।अलोक शर्मा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद आए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बता दिया कि भगवान बीजेपी से रुष्ट हो गए हैं। अयोध्या हार चुकी भाजपा इस उपचुनाव में बद्रीनाथ सीट भी हार गई है और बद्रीनारायण  भगवान का आशीर्वाद कांग्रेस को मिला। इसका साफ-साफ यह मतलब है कि बीजेपी का हर कदम पतन की ओर बढ़ रहा है। आगे जैसे-जैसे चुनाव होंगे बीजेपी रसातल में नजर आएगी”।

 


वही शेयर किये वीडियो में अलोक शर्मा कह रहे है, “जिस तरह के उपचुनाव के नतीजे आये है।  अलग अलग राज्यों में आज बीजेपी का जैसे सुपरा साफ़ हुआ है उससे सीधा सीधा पता चलता है की लोक सभा के चुनाव के बाद बीजेपी का ब्रांड मोदी फुट चूका है। आज पुरे देश में बीजेपी के खिलाफ जो लहर है उसका अंदेशा सामने आ रहा है। जिस तरह से अयोध्या हारे, बनारस में चल प्रपंच करके बच निकले, और आज बद्रीनाथ से भी जिस तरह से बीजेपी का सूपड़ा साफ़ हुआ है”।

“में समझता हूँ के भारतीय जनता पार्टी यह समझ ले  के धर्म का दुरुपयोग और धर्म के नाम पर राजनीति अब देश की जनता नहीं चाहती। देश की जनता छाती है की महंगाई पर उत्तर दो, बेरोजगारी पर उत्तर दो ,मणिपुर पर उत्तर दो , चीन ने जो हमारी भूमि कब्जाई है उस पर उत्तर दो।  अब धर्म की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपाइयों ध्यान से सुन लो अब तुम्हारा राजनीतिक पतन का समय आ चुका है”।

Related posts

Kullu में दिखा तबाही का मंजर बीआस नदी उफान पे ।

Awaaz India TV

मनसे का BJP से मोहभंग, Raj Thackeray ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया फैसला ।

Awaaz India TV

कौन हैं Sana Maqbool? ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विजेता

Awaaz India TV

Hamare Baarah : “Hamare Baarah” की रिलीज टली, ‘जब टीजर इतना आपत्तिजनक है तो पूरी फिल्म का क्या होगा’- Supreme Court

Awaaz India TV

Kitchen Spices Hacks : घर बैठे करें मसालों की जांच, संपूर्ण गाइडेंस

Awaaz India TV

बिहार में एक साल के बच्चे ने सांप को चबाया, बच्चा बचा सांप मर गया।

Awaaz India TV

Leave a Comment