Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

देश में बढ़ते बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार के मामलो पर सभी राज्य सरकार को सख़्त कदम उठाने की मांग की।

Mayawati on Increasing Rape Case: कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ बलात्कार मामले के बाद से देश भर में लगातार बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार, आत्महत्या और बच्चियों पर शोषण के मामले सामने आ रहे है। वही देश में बढ़ते बलात्कार और हत्या के मामले मैं अभी तक कई पीड़िताओं को न्याय नहीं मिला है। अभी भी पीड़िताओं के परिवार सरकार से न्याय मांग रहे है, दिनबदिन न्याय के लिए लढ रहे है। वही इन बढ़ते  बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार, आत्महत्या और बच्चियों के साथ शोषण के मामलों पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट जारी करते हुए केन्द्र व सभी राज्य सरकारों से इन मामलों के खिलाफ सख़्त कदम उठाने की मांग की है। जारी किये ट्वीट में BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लिखा, “देश में कभी बंगाल, कभी महाराष्ट्र के बदलापुर, कभी बिहार में तो कभी यूपी के कन्नौज, आगरा व फर्रुखाबाद जिले आदि में भी मासूम बच्चियों नाबालिग़ व महिलाओं पर ख़ासकर रेप, हत्या व आत्महत्या आदि की हो रही घटनाएं अति-दुःखद व चिन्ताजनक।”


अपने अगले पोस्ट में सरकार से मांग करते हुए मायावती ने लिखा, “केन्द्र व सभी राज्य सरकारें, इस मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम  उठाएं, ताकि ऐसी घटनाएं जल्दी होना बन्द हो, ना कि इसकी आड़ में राजनीति की जाए, यही समय की मांग है तथा यही महिलाओं के हित में भी है।”

Related posts

शेख हसीना के भागने से बांग्लादेश में बदले हालात, 500 से ज़्यादा ख़ूँख़ार आतंकी जेल तोड़ भाग।

Awaaz India TV

IPL 2024 : धोनी बने Broke-Up का कारण।  

Awaaz India TV

बदलापुर अत्याचार घटना के खिलाफ शिवसेना (UBT) ने लालबाग में किया विरोध मार्च ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: शरद पवार का बड़ा खुलासा, जानिए महाविकास आघाड़ी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

Awaaz India TV

Bronze Medal जितने के बाद Swapnil Kusale का OSD पोजीशन पर हुआ position, साथ ही मिलेंगे करोड़ रुपए

Awaaz India TV

Rajasthan:पूर्व कांग्रेस विधायक(Former Congress MLA) विवेक धाकड़ का निधन

Awaaz India TV

Leave a Comment