Awaaz India TV
Neeti Rajneeti

Lok Sabha Election 2024: शरद पवार का बड़ा खुलासा, जानिए महाविकास आघाड़ी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

महाराष्ट्र में तेज़ी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महा विकास आघाडी के घटक दलों के बीच महाराष्ट्र में 39 लोकसभा सीटों पर सहमति बनती नज़र आ रही है। लेकिन 9 लोकसभा सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। जिसमें से मुंबई की 2 सीटें भी शामिल हैं।महाविकास आघाड़ी में शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी भी शामिल हैं।


कोल्हापुर में शरद पवार ने जहां आगामी लोकसभा चुनाव में साहू महाराज को एमवीए से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव दिया है। तो वहीं विपक्षी दलों के बीच सीट के बंटवारे की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा की 39 सीट पर सहमति बन गयी है। हम शेष पांच-छह सीट पर चर्चा करेंगे। साथ ही शरद पवार ने कहा कि उन्होंने साहू महाराज की उम्मीदवारी के बारे में घटक दलों- शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस के साथ चर्चा नहीं की है। शरद पवार ने कहा, ‘‘उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ते देखकर मुझे प्रसन्नता होगी. वह लंबे समय से सामाजिक कार्य कर रहे हैं।


महाराष्ट्र की जिन 9 लोकसभा सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। उसमें अकोला लोकसभा सीट भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सीट प्रकाश आंबेडकर को मिल सकती है। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है तो वहीं अकोला के बाद 8 और सीटों पर सहमति नहीं बनी है। क्योंकि इन सीटों पर कभीकांग्रेस, कभी शिवसेना तो कभी एनसीपी का कब्जा रहा है.अब ऐसे में ये देखना काफ़ी दिलचस्प होगा कि महाविकास आघाड़ी में शामिल शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी को कितनी सीटें मिलती हैं।

Related posts

देश में बढ़ते बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार के मामलो पर सभी राज्य सरकार को सख़्त कदम उठाने की मांग की।

Awaaz India TV

कांग्रेस को लेकर पीएम मोदी ने साधा निशाना कहा, ‘…पैसा उन लोगों को बांट दिया जाएगा’

Awaaz India TV

छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों, हॉस्टल्स में पैनिक बटन लगाए जाएं–महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर का सख्त आदेश

Awaaz India TV

J&K Bus Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi के नेता प्रतिपक्ष बनने पर Sanjay Raut बोले, अब PM Modi बार-बार सदन छोड़कर भागेंगे नहीं।

Awaaz India TV

CM Kejriwal के खिलाफ ED ने दाखिल किये चार्जशीट पर Sandip Pathak का बयान…

Awaaz India TV

Leave a Comment