Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

 फर्रुखाबाद में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई।

Congress on Farrukhabad Murder Mystery: उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। फर्रुखाबाद, यूपी से सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाने के भगौतीपुर गांव की है। कायमगंज के भगौतीपुर गांव में रहने वाले महेंद्र की बेटी शशि (16) पुत्री और रामवीर की पुत्री बबली (17) दोनों सहेलियां सोमवार की रात जन्माष्टमी पर्व पर गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं।

दोनों जन्माष्टमी के मेले में भी शामिल हुईं। लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं लौटी।देर रात तक दोनों लड़कियां जब अपने घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों को चिंता होने लगी।  सुबह उठने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि सिवान में स्थित आम के एक बाग में दोनों लड़कियों की लाशें एक दुपट्टे से आम के पेड़ से लटक रही हैं। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

वही फर्रुखाबाद में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले मामले पर कांग्रेस पार्टी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट जारी कर प्रतिक्रिया दी है। जारी किये पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 27 अगस्त को दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले थे।पुलिस ने इसे आत्महत्या बताकर, मामले को रफा दफा करने की कोशिश की।लेकिन..अब लड़की के पिता ने पुलिस जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर बेल्ट से मारने और कांटों से चुभोने के निशान मिले हैं, पर पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है”।


कांग्रेस पार्टी ने प्रतिक्रिया देने के साथ ही बीजेपी पर भी निशाना साधा है।  कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर धरते हुए कहा के “बीजेपी सरकार में न्याय की उम्मीद गुनाह है”। कांग्रेस ने आगे लिखा, “रसूखदारों को बचाने के लिए ये सरकार किसी भी हद तक जा सकती है।न्याय हर पीड़ित परिवार का हक है। कमजोरों और वंचितों के खिलाफ ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”।

Related posts

Press Conference जारी कर Alka Lamba ने खड़ी की 3 बड़ी मांग, 29 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन की होगी शुरूआत ।

Awaaz India TV

राजस्थान के भीलवाड़ा में मंदिर के बाहरगाय की कटी हुई पूँछ मिलने पर पैदल मार्च निकाला गया।

Awaaz India TV

Delhi School Bomb Threat : दिल्ली पुलिस को मिली एक और धमकी।  

Awaaz India TV

Tirumankai Alvar : ब्रिटेन वापस करेगा भारत से चुराई हुई 500 साल पुरानी मूर्ति ।

Awaaz India TV

‘इसरो’ ने रचा नया इतिहास, किया सबसे छोटे रॉकेट SSLV का सफल प्रक्षेपण

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: काकोरी में बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट से गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 3 बच्चियों समेत 5 की मौत

Awaaz India TV

Leave a Comment