Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले अमित शाह, कहा – “शून्य और शून्य जोड़कर भी शून्य ही रहता है”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union home minister Amit Shah) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन (Aam Aadmi Party and Congress alliance) की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Min400 से ज़्यादा सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखेंगे.

अमित शाह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली पार्टी कांग्रेस के साथ चाहे गठबंधन करे या उसके साथ विलय करे, कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि शून्य और शून्य को जोड़ने पर भी शून्य ही रहता है.”

भाजपा ने 2019 और 2014 के चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीती थीं. आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने बार-बार एक “ईमानदार सरकार” को प्राथमिकता दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दावा किया, “राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं – एक वे जो जैसा कहते हैं, उसे पूरा करते हैं और दूसरे जो इसके विपरीत करते हैं. दोनों प्रकार के लोग दिल्ली में मौजूद हैं. एक तरफ नरेन्द्र मोदी हैं और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने (केजरीवाल) जो कहा, वैसा कुछ नहीं किया.”

उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और दावा किया कि उनका गठबंधन सफल नहीं होगा.

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, “आप कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं, वही पार्टी जिस पर आपने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. आप कांग्रेस के भ्रष्टाचार को स्वीकार कर रहे हैं. आप गठबंधन बना सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी 400 से अधिक सीट के साथ सत्ता बरकरार रखेंगे.”

Related posts

रक्षक ही बना भक्षक GRP के जवान ने एक युवक की पिटाई की, युवक गंभीर रूप से घायल

Awaaz India TV

Lok Sabha Chunav को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किये निर्देश

Awaaz India TV

महायुति से मोहभंग के बाद Raj Thackeray ने किया पहले दो विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा ।

Awaaz India TV

Breast Cancer के उपचार के बीच में Hina Khan ने कटे बाल, कहा  “मैं जीत चुनती हूं”

Awaaz India TV

ढोंगी बाबा की दुकान बंद, नींबू चटाकर महिला को Pregnant करने का करता था दावा

Awaaz India TV

स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पांचवी पंक्ति में बैठा देख पीएम मोदी पर भड़की सुप्रिया श्रीनेत।

Awaaz India TV

Leave a Comment