Lonavala Bhushi Dam Accident: महाराष्ट्र के लोनावला में भूसी बांध इलाके में एक दिल दहला देनी वाली घटना हुई है। लोनावला में भूसी बांध इलाके में एक ही परिवार के पांच लोग पानी में बह गए। परिवार के 10 लोग पानी के तेज प्रभाव के कारण पानी में बह गए। उनमें से पांच बाहर निकलने में कामयाब रहे, चार लोग डूब गए और एक की तलाश जारी है।
दरसल, हडपसर के लियाकत अंसारी और यूनुस खान अपने करीब 17 से 18 लोगों के परिवार संग लोनावाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भुशी बांध के पीछे एक दूरदराज के इलाके में एक झरने के पास घूमने गए थे। तेज और लगातार बारिश के कारन पानी का प्रभाव बढ़ने लगा। प्रभाव इतना बढ़ा की परिवार के सदस्य को पानी से बहार आने का मौका नहीं मिला। पानी का वेग बढ़ने से परिवार के कुल 10 सदस्य तेज बहाव में बह गये।
A very serious incident has come to light near the backwaters of Bhushi Dam in Lonavala area of Pune.
A family was enjoying a rainy day here, when they slipped into the dam. pic.twitter.com/nLQtkk9Z6g— Pankaj Parekh (@DhanValue) July 1, 2024
परिवार के 10 में से 5 लोग पानी के तेज प्रभाव से बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन बाकी पांच लोग पानी के बहाव में बह गए। जिनमें से 4 लोग डूब गए और 1 लापता है। मुख्य सचिव प्रदेश के सभी स्थानों पर जिलाधिकारियों से संपर्क कर रहे है। इस बिच जनता ने अपील की गयी है की, बारिश के दिनों में कृपया कर के लोनावाला, खंडाला आने वाले पर्यटक अज्ञात स्थानों पर न जाए जिस से अपने और अपने परिवार की जान जोखिम में पड़े।
