Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

उच्च सरकारी पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से 45 विशेषज्ञ नियुक्त के खिलाफ अखिलेश यादव ने किया आंदोलन का एलान।  

Akhilesh Yadav announced Agitation: केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों के प्रमुख पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से विभिन्न पदों पर 45 विशेषज्ञ नियुक्त पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव ने संगी-साथियों को पिछले दरवाजे से यूपीएससी के उच्च सरकारी पदों पर बैठाने के खिलाफ अखिलेश यादव ने किया आंदोलन का ऐलान किया है।

साम्यवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने  X अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “भाजपा अपनी विचारधारा के संगी-साथियों को पिछले दरवाजे से यूपीएससी के उच्च सरकारी पदों पर बैठाने की जो साजिश कर रही है, उसके खिलाफ एक देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने का समय आ गया है। ये तरीक़ा आज के अधिकारियों के साथ, युवाओं के लिए भी वर्तमान और भविष्य में उच्च पदों पर जाने का रास्ता बंद कर देगा। आम लोग बाबू व चपरासी तक ही सीमित हो जाएंगे”।


अखिलेश यादव ने आगे लिखा, “दरअसल से सारी चाल पीडीए से आरक्षण और उनके अधिकार छीनने की है। अब जब भाजपा ये जान गयी है कि संविधान को खत्म करने की भाजपाई चाल के खिलाफ देश भर का पीडीए जाग उठा है तो वो ऐसे पदों पर सीधी भर्ती करके आरक्षण को दूसरे बहाने से नकारना चाहती है। भाजपा सरकार इसे तत्काल वापस ले क्योंकि ये देशहित में भी नहीं है। भाजपा अपनी दलीय विचारधारा के अधिकारियों को सरकार में रखकर मनमाना काम करवाना चाहती है। सरकारी कृपा से अधिकारी बने ऐसे लोग कभी भी निष्पक्ष नहीं हो सकते। ऐसे लोगों की सत्यनिष्ठा पर भी हमेशा प्रश्नचिन्ह लगा रहेगा”।

अंत में यादव ने लिखा “देशभर के अधिकारियों और युवाओं से आग्रह है कि यदि भाजपा सरकार इसे वापस न ले तो आगामी 2 अक्टूबर से एक नया आंदोलन शुरू करने में हमारे साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़े हों। सरकारी तंत्र पर कारपोरेट के कब्जे को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि कॉरपोरेट की अमीरों वाली पूंजीवादी सोच ज़्यादा-से-ज़्यादा लाभ कमाने की होती है। ऐसी सोच दूसरे के शोषण पर निर्भर करती है, जबकि हमारी ‘समाजवादी सोच’ ग़रीब, किसान, मजदूर, नौकरीपेशा, अपना छोटा-मोटा काम-कारोबार-दुकान करनेवाली आम जनता के पोषण और कल्याण की है।  ये देश के विरूद्ध एक बड़ा षड्यंत्र है।”

Related posts

कमलनाथ ने किया राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समर्थन, की ये अपील की

Awaaz India TV

कीमोथेरेपी सेशन से पहले Hina Khan ने अटेंड किया अवॉर्ड शो।

Awaaz India TV

मातोश्री के बाहर मुस्लिम समाज द्वारा किये धरना प्रदर्शन को संजय राउत ने कहा, सत्ता पक्ष के सुपारी गैंग।

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे के बाद छलका पशुपति पारस का दर्द, लगाए ये आरोप 

Awaaz India TV

Nassau Stadium Dismantling Begins: NEW YORK का Nassau Stadium को तोड़ने का काम शुरू।

Awaaz India TV

UP के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के Digital Attendance पर Mayawati ने कहा, “सरकार का नया कदम जो जल्दबाजी में थोप दिया गया है”।

Awaaz India TV

Leave a Comment