Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से पानी टपकने पर Akhilesh Yadav ने पुरानी संसद को किया याद।

Parliament House Roof Dripping: दिल्ली में लगातार भारी बरसात देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई जगह पर जलभराव और जल मग्न होने की स्थिति बनी हुई है। बारिश का असर दिल्ली ही नहीं अब भारत के संसद भवन में भी देखा जा रहा है। संसद भवन में कई जगहों पर छत से छेद होकर पानी टपकने की तस्वीर दिखाई दे रही है तो कहीं मकर द्वार पर सीढ़ियां पानी से लबालब भरी दिखाई दे रही है। 1200 करोड़ की लागत से बने सांसद भवन के वीडियो को विपक्ष शेयर कर लगातार 1200 करोड़ खर्च पर सवालिया निशान खड़ी कर रही है। वीडियो में सीधा दिखाई दे रहा है की छत से पानी टपक रहा है।

वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर छत टपकने के वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने शेयर किये पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहाँ पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है। जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर…”।

Related posts

‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ संग गठबंधन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र देखते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी के लिए खड़े किये सवाल

Awaaz India TV

खतम हुआ विनेश फोगाट का पेरिस ओलिंपिक 2024 का सफर

Awaaz India TV

Gold Price: 65,000 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी 900 रुपये हुई महंगी

Awaaz India TV

Csk Vs Gt IPL 2024: शुभमन गिल ने पर लगा 12 लाख का जुर्माना, चेन्नई के खिलाफ की थी ये बड़ी गलती

Awaaz India TV

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Awaaz India TV

मुंबई लाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक बाघनख! दर्शन के लिए रखा जायेगा म्यूजियम में

Awaaz India TV

Leave a Comment