Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

मुंबई लाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक बाघनख! दर्शन के लिए रखा जायेगा म्यूजियम में

छत्रपति शिवाजी महाराज ने सन् 1659 में जिस बाघनख या बघनखा से अफजल खान की छाती चीर दी थी, वो अब अस्थाई रूप से ही सही, पर भारत आ चुका है। ब्रिटेन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम से ये ऐतिहासिक धरोहर मुंबई लाई गई है। 19 जुलाई से अगले 7 माह तक इसे सतारा के छत्रपति शिवाजी म्यूजियम में पब्लिक के दर्शन के लिए रखा जायेगा। बताया जाता  है कि ये बघनखा लंदन जेम्स ग्रांट डफ लेकर आया था और उसे ये बघनखा भारत में सतारा राज्य के पेशवा ने दिया था। दरअसल जेम्स ग्रांट डफ ईस्ट इंडिया कंपनी में सिविल सर्वेंट था और उसकी तैनाती भारत में, सतारा में हुई थी।

विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम के बोर्ड में लिखा है कि शिवाजी का बघनखा ईडन के जेम्स ग्रांट डफ को तब दिया गया था, जब वह मराठों के पेशवा के प्रधानमंत्री के रूप में सातारा में रहता था। यह भी कहा जाता है कि मराठों के अंतिम पेशवा बाजीराव द्वितीय ने तीसरे अंग्रेज-मराठा युद्ध में हार के बाद जून 1818 में अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। संभव है कि उन्होंने यह हथियार डफ को सौंप दिया हो

16 जुलाई को महाराष्ट्र के आबकारी मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा था कि बघनखा को महाराष्ट्र लाया जाना एक प्रेरणादायक क्षण है। नख का सतारा में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसे कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया है और बुलेटप्रूफ कवर में रखा गया है। बता दें कि देसाई सतारा के संरक्षक मंत्री भी हैं।  देसाई ने बताया कि पहले लंदन के म्यूजियम ने एक साल के लिए बघनखा को भारत भेजने पर सहमति जताई थी, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने ये अवधि 3 साल तक बढ़ाने के लिए राजी कर लिया।

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस बात को खारिज किया कि बघनखा को लंदन से महाराष्ट्र लाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया इसे भारत लाने में केवल 14 लाख 8 हजार रुपए खर्च हुए हैं।

Related posts

Emotional Post : बेटे Abhishek के लिए पिता Amitabh Bachchan की Emotional Post।

Awaaz India TV

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जया बच्चन की तीखी नोंकझोंक, विपक्ष ने किया हंगामा

Awaaz India TV

Ladakh Tank Accident: टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, 5 जवान शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुख।

Awaaz India TV

Jaya Bachchan दोबारा भड़कीं, जब उन्हें पुकारा गया ‘Jaya Amitabh Bachchan’ नाम से

Awaaz India TV

Aaditya Thackeray Letter: Aaditya Thackeray की सरकार से मांग, बदलना चाहते है इन 2 airports के नाम।

Awaaz India TV

Noida सेक्टर 26 के मकान में Short Circuit की वजह से लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

Leave a Comment