Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Amritpal Singh की शपथ पर उनके माँ प्रतिक्रिया, जेल से रिहा करने के लिए सरकार से किया अनुरोध।

Amritpal Singh Mother request to government: पंजाब के खडूर साहिब सीट से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने आज (5 जुलाई) को लोकसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली है। ‘वारिश पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल को शपथ विधि के लिए विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। अमृतपाल बीते एक साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल कैद है। अमृतपाल सिंह को शर्तों के साथ पैरोल दी गई है जिसके तहत वह सार्वजनिक बयान नहीं दे सकते। इसी के साथ वह किसी भी मीडिया कवरेज नहीं दे सकते।

इसी बिच  अमृतपाल सिंह की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है।  अपने बेटे के सांसद बनने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा,  ‘मैं सभी समर्थकों को बधाई देती हूं. उन्हें जून में अन्य सांसदों के साथ लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति दी जानी चाहिए थी। लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने से समर्थक काफी खुश हैं… मैं सरकार से उन्हें जेल से रिहा करने का अनुरोध करती हूं।

बता दे की, अमृतपाल और उनके नौ साथियों पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप है। सभी पर NSA लगाया गया है और सभी असम की जेल में बंद हैं। अमृतपाल ने जेल में रहते हुए ही कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को हराकर  लोकसभा चुनाव जीता। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) संबंधित सरकार को किसी संदिग्ध को बिना किसी आरोप के 12 महीने तक जेल में रखने का अधिकार देता है। लेकिन अगर सरकार को संदिग्ध के खिलाफ नए सबूत मिलते हैं तो इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। यदि कोई अधिकारी किसी संदिग्ध को गिरफ्तार करता है, तो उससे संबंधित राज्य सरकार को इसका कारण बताना होगा।

 

 

Related posts

Modi सरकार के 11वां बजट Congress के घोषणा पत्र की नकल पर Supriya Shrinet की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

UP में दुकानों पर ‘जाति सूचक’ बोर्ड लगाने पर Supreme Court की अंतरिम रोकं

Awaaz India TV

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र शक्ति आपराधिक कानून को मंजूरी देने का आग्रह किया ।

Awaaz India TV

Anant-Radhika की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे John Cena, Akhilesh Yadav और Lalu Prasad Yadav।

Awaaz India TV

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSP सुप्रीमो मायावती ने दी बधाई।

Awaaz India TV

शहर में गड्ढे भरने की मांग को लेकर पूर्व विधायक Narendra Mehta का प्रदर्शन।

Awaaz India TV

Leave a Comment