Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Salman Khan Attack : Salman पर हमले की एक और साज़िश, नवी मुंबई में 4 गिरफ्तार!

Salman Khan Attack : नवी मुंबई पुलिस ने सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) पर हमला करने की साज़िश रचने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप (Ajay Kashyap), गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) उर्फ नाहवी, वासपी खान (Waspi Khan) उर्फ वसीम चिकना (Wasim Chikna ) और रिजवान खान (Rizwan Khan) उर्फ जावेद खान (Javed Khan) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 115, 120 (B) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi), अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi), संपत नेहरा (Sampat Nehra) और गोल्डी बरार (Goldie Brar) समेत 17 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई है।

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी पनवेल में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी हथियार आपूर्तिकर्ता से हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। ख़बर है कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और संपत नेहरा (Sampat Nehra) के गिरोह के करीब 60 से 70 लड़के मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान (Salman Khan) पर नज़र रख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सलमान खान (Salman Khan) पर हमला करने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने और कन्याकुमारी से नाव के ज़रिए श्रीलंका भागने की योजना थी। पनवेल संभाग के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे (Vivek Pansare) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

बता दें कि गत 14 अप्रैल को बांद्रा, मुंबई में सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने कई राउंड फायरिंग की थी। बाद में दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। फिर दो और आरोपियों की पंजाब से धरपकड़ की गई। हालांकि, उनमें से एक की 1 मई को लॉक-अप टॉयलेट के अंदर संदेहास्पद मौत हो गयी थी। हमले के बाद से सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं।

Related posts

हर महीने लाखों का ख़र्च करना है तो खुद कमाओ–‌मेंटिनेंस के नाम पर पतियों को एक्सप्लाइट करने वाली औरतों को हाईकोर्ट की फटकार

Awaaz India TV

Savi 1st Day Collection :”Savi” के पहले दिन की कमाई ठीक-ठाक रही, इतने करोड़ का किया Collection।

Awaaz India TV

राज ठाकरे के काफिले के सामने शिव सेना (UBT) द्वारा किये प्रदर्शन पर संदीप देशपांडे की तीखी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

Kartam Bhugtam : 17 May को बदलेगी Shreyas Talpade के ग्रहों की चाल।

Awaaz India TV

Ayesha Khan ने एक दुर्घटना में दिल दहला देने वाली मौत देखी, Post कर शेयर की DETAILS।

Awaaz India TV

ICMR warning : गन्ने का रस ज्यादा पीने की आदत हो सकती है नुकसानदायक ।

Awaaz India TV

Leave a Comment