Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Arvind Kejriwal के अंतरिम जमानत पर Bansuri Swaraj ने कहा, AAP एक बार फिर जनता और मीडिया को गुमराह कर रही है।

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल को यह जमानत ED की केस में दी गयी है लेकिन, CBI का एक केस अलग से उन पर चल रहा है। वही उनकी अंतरिम जमानत पर सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी के उम्मीदवारों ने सीएम पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

अरविन्द केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने बयान देते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी एक बार फिर जनता और मीडिया को गुमराह कर रही है। अरविंद केजरीवाल की याचिका में अनुरोध किया गया था कि उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी और इसके बजाय मामले को बड़ी बेंच को भेज दिया… उन्हें जो अंतरिम जमानत मिली है, वह इसलिए है क्योंकि कानून के एक बिंदु को बड़ी बेंच को भेज दिया गया है और बड़ी बेंच द्वारा सुनवाई में समय लगता है…”


साथ ही BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत केवल इसलिए दी गई है क्योंकि कानून का एक बिंदु बड़ी बेंच को भेजा गया है… कुछ दिन पहले, ईडी ने अदालत के सामने एक विस्तृत आरोप पत्र पेश किया था। उस आरोप पत्र के अनुसार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उत्पाद नीति घोटाले के सरगना थे”।

 


“आज सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि जब भी कोई संवैधानिक पदाधिकारी ऐसे अपराध में शामिल होगा तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा… अरविंद केजरीवाल सभी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं, उनकी जिद दिल्ली में नीतिगत पंगुता और संवैधानिक संकट पैदा कर रही है”।

Related posts

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya और Ayushmann Khurrana ने Team India को प्रोत्साहित करने के लिए देशवासियों से अनुरोध किया।

Awaaz India TV

विधायकों के साथ बापा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Ajit Pawar

Awaaz India TV

हर साल की तरह इस साल भी आधी रात को आजादी का जश्न मनाएंगे – ममता बनर्जी।

Awaaz India TV

भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, करीब 23 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को दी बड़ी राहत, बारिश, ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का 24 घंटे में मुआवजे का आदेश 

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता हुए शिवसेना में शामिल।  

Awaaz India TV

Leave a Comment