Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

साबरमती एक्सप्रेस हादसे पर भोजपुरी गायिका नेहा राठौर बोली, पूरी तरह से ग़ैरज़िम्मेदार सरकार है।

Sabarmati Express Derailed: उत्तर प्रदेश में कानपुर और भीमसेन स्टेशनों के बीच शनिवार सुबह करीब 2.35 बजे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19168 के कम से कम 22 डिब्बे पटरी से उतर गए । सौभाग्य से, किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। घटना के कारण सात ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और तीन का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसों और एक मेमू ट्रेन सहित आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की गई।

साबरमती एक्सप्रेस हादसे को देखकर अब भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी सरकार पर सवाल उठाये है।  साबरमती एक्सप्रेस हादसे के बाद भोजपुरी गायिका  नेहा सिंह राठौर  ने अपने X अकाउंट पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पोस्ट जारी किया।  जारी किये पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने रेल हादसे, गरीबी, मणिपुर जनसंहार और पेपर-लीक के मुद्दों को उठाया है। जारी किये पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने लिखा,


“रेल मंत्री ट्रेन एक्सीडेंट के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।
शिक्षा मंत्री पेपर-लीक के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।
वित्त मंत्री महंगाई के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।
और गृह मंत्री मणिपुर के जनसंहार के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।
ये पूरी तरह से ग़ैर ज़िम्मेदार सरकार है…बस।”

Related posts

Rashtrapati Bhavan Viral Video: शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन में दिखा जंगली जानवर?

Awaaz India TV

Natasa-Hardik Divorce Rumours: नहीं टूटा Natasa-Hardik का रिश्ता? Natasa ने रीस्टोर किये सारे Photos ।

Awaaz India TV

Viral हो रही पुरानी वीडियो पर DRM ने दिया जवाब कहा, पुराने वीडियो फैलाकर दहशत पैदा न करें।

Awaaz India TV

किसान नेताओं संग मुलाकात के बाद Rahul Gandhi ने कहा, हमारे घोषणापत्र में कानूनी गारंटी के साथ MSP…

Awaaz India TV

Online Scammer: जर्नलिस्ट को scammer ने लगाया फ़ोन।

Awaaz India TV

Nepal के काठमांडू में टेकऑफ के दौरान Surya Airlines का विमान हुआ Crash

Awaaz India TV

Leave a Comment