Awaaz India TV
Neeti Rajneeti

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के बड़ी खुशखबरी, Surat लोकसभा सीट से मुकेश दलाल निर्विरोध विजयी

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात से अच्छी खबर आई है। सूरत(Surat) लोकसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने लोकसभा चुनाव निर्विरोध जीत गए है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन रद्द होने के बाद बाकी बचे आठ उम्मीदवारों ने अपना नाम पीछे ले लिया है।

बता दें कि, सूरत लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवार निलेश कुम्भानी ने चुनाव अधिकारी के सामने दिए गए तीन प्रस्ताव में से एक भी प्रस्ताव को सामने नहीं रख पाए। जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने निलेश कुम्भानी का नामांकन फार्म रद्द कर दिया है। भाजपा की तरफ से कांग्रेस प्रत्याषी पर फार्म में उनके तीन प्रस्तवकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल खड़ा किया था।

वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी ने आपने आरोप में कहा है कि सरकार की धमकी के सामने सब डरे हुए है. वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता बाबू मंगुकिया ने बताया कि, ‘कांग्रेस पार्टी के तीनो प्रस्तावकों के अपरहण हुए है। चुनाव अधिकारी को फार्म पर हस्ताक्षर हुए है नहीं उसे छोड़कर अपहरण की जांच की जानी चाहिए। अपने बयान में कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हस्ताक्षर की गिनती किये बगैर फार्म रद्द करना गलत है। प्रस्तवकों की हस्ताक्षर की जांच किये बिना फार्म रद्द करना गलत है।

वहीं गुजरात कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर सूरत लोकसभा क्षेत्र पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया है। क्योंकि लोकसभा चुनव में उन्हें हार का एहसास हो गया था. इस घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

Related posts

Bareilly Riots: बरेली दंगो के मास्टमाइंड Maulana Tauqeer Raza के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, SHO पर कार्रवाई के आदेश

Awaaz India TV

BJD Chief Naveen Patnaik: Naveen Patnaik की 24 साल की सत्ता खत्म, किया Resign

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Sharad Pawar मजबूर या मजबूत

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : Mahua Maji का कहना, हमें पूरा विश्वास है कि हम केंद्र में सरकार बनाएंगे

Awaaz India TV

Shikhar Bank Scam :”ये सरासर झूठ है, मैंने शिखर बैंक क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती नहीं दी” Anna Hazare नाराज

Awaaz India TV

बंद के दौरान निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज/बर्बरता अति-दुखद व निन्दनीय- मायावती।

Awaaz India TV

Leave a Comment