Bijnor Murder Case : बिजनौर, यूपी के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना बिजनौर से एक कलयुगी मां का क्रूर चेहरा सामने आया है, जिसने पहले अपने इकलौते 4 साल के बच्चे की गर्दन पर फावड़े से प्रहार किया। उसके बाद बॉडी को गैस चूल्हे पर रखकर जलाने का प्रयास किया। फिर भी नहीं जला तो लकड़ियां सुलगाकर उन पर पटक दिया।घटना का पता तब चला कि महिला का पति खेत से वापस लौटा घर के अंदर का मंजर देख उसकी रूह कांप गई। उसने चिल्लाकर परिजनों को बुलाया तो वह महिला अपने पति और परिजनों के पीछे फावड़ा लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ी। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।अचेत बेटे को फौरन डॉक्टर के पास ले जाया गया, पर तब तक देर हो चुकी थी।


वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज और सीओ चांदपुर भरत सोनकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के पति कपिल कुमार की तहरीर पर आरोपी महिला आदेश देवी के खिलाफ बच्चे की हत्या क मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला मानसिक रोगी बताई जा रही है, जिसका इलाज भी चला था।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में महिला ने कहा कि उसके सपने में माता आई थी। माता ने बेटे की भेंट मांगी और उसने दे दी। इस बात को सुनकर ग्रामीण भी सन्न रह गए। हर कोई यही कह रहा था कि आखिर कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है। वहीं, मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक इस घटना को सुनकर महिला को साइकोसिस होने की आशंका जता रहे हैं।
