Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Bijnor Murder Case : कलयुगी मां ने फावड़े से काटी अपने ही बेटे की गर्दन

Bijnor Murder Case : बिजनौर, यूपी के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना बिजनौर से एक कलयुगी मां का क्रूर चेहरा सामने आया है, जिसने पहले अपने इकलौते 4 साल के बच्चे की गर्दन पर फावड़े से प्रहार किया। उसके बाद बॉडी को गैस चूल्हे पर रखकर जलाने का प्रयास किया। फिर भी नहीं जला तो लकड़ियां सुलगाकर उन पर पटक दिया।घटना का पता तब चला कि महिला का पति खेत से वापस लौटा‌ घर के अंदर का मंजर देख उसकी रूह कांप गई। उसने चिल्लाकर परिजनों को बुलाया तो वह महिला अपने पति और परिजनों के पीछे फावड़ा लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ी। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।अचेत बेटे को फौरन डॉक्टर के पास ले जाया गया, पर तब तक देर हो चुकी थी।

वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज और सीओ चांदपुर भरत सोनकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के पति कपिल कुमार की तहरीर पर आरोपी महिला आदेश देवी के खिलाफ बच्चे की हत्या क मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला मानसिक रोगी बताई जा रही है, जिसका इलाज भी चला था।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ में महिला ने कहा कि उसके सपने में माता आई थी‌। माता ने बेटे की भेंट मांगी और उसने दे दी। इस बात को सुनकर ग्रामीण भी सन्न रह गए। हर कोई यही कह रहा था कि आखिर कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है। वहीं, मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक इस घटना को सुनकर महिला को साइकोसिस होने की आशंका जता रहे हैं।

Related posts

IPL T20 2024 : धोनी के Helicopter Shot ने भुलादि CSK की हार।

Awaaz India TV

Rohit Sharma Birthday : भारतीय क्रिकेट के ‘Hitman’ का जीवन और योगदान।

Awaaz India TV

BSP और INLD गठबंधन के बाद सामने आयी Mayawati की पहली प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

आगरा में स्कूटी पर सवार लड़की संग 5 दरिंदो ने की छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार 3 की तलाश जारी।

Awaaz India TV

संप्रग सरकार के समय मुद्रास्फीति दहाई में थी, हम पांच प्रतिशत के नीचे लाएः केंद्रीय गृह अमित शाह

Awaaz India TV

‘Taarak Mehta Ka Oltah Chashmah’ : एक्टर गुरुचरण सिंह हुए गुमशुदा।

Awaaz India TV

Leave a Comment