Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Boat Capsized In Ganga: Ganga नदी में पलटी सब्जी से भरी नाव, 2 लोग गुमशुदा।

Boat Capsized In Ganga : पटना के मनेर में बड़ा हादसा हुआ है। महावीर टोला में गंगा नदी घाट पर 19 मई की सुबह को सब्जी से भरी एक नाव पलट गई। नाव पर करीब 12 लोग सवार थे। वहीं 10 लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई लेकिन दो लोग अभी तक लापता हैं। घटना के जानकारी मिलने के बाद SDRF की टीम गायब लोगों को खोजने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मनेर स्थित महावीर टोला में गंगा नदी घाट पर सब्जी बेचने वाले करीब 12 लोग नाव पर सवार होकर दियारा से आ रहे थे। इस बीच उनकी पडत गयी और नाव डूब गई। हादसे के बाद 10 लोग ठहर कर पानी से बहार आ गए लेकिन 2 लोग अभी भी गुमशुदा है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में बिजेन्द्र कुमार राय (Bijendra Kumar Rai) और रणवीर कुमार (Ranveer Kumar ) लापता लोगों के नाम है। यह हादसा महावीर टोला घाट से तकरीबन 20 मीटर पहले हुआ है।

Related posts

देश में दिखा रमजान का चांद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, मंगलवार को पहला रोजा

Awaaz India TV

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा प्रमोशन इवेंट, सलमान खान के ‘जलवा’ डांस ने समां बांधा

Awaaz India TV

Guna, Madhya Pradesh : “Love Jihad” का एक और मामला।

Awaaz India TV

बिहार और आंध्र प्रदेश को अधिक बजट मिलने पर Aditya Thackeray ने खड़े किये सवाल।

Awaaz India TV

लेडी डॉक्टर रेप-हत्याकांड का विरोध, मुंबई सहित महाराष्ट्र के रेज़िडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी बंद

Awaaz India TV

Mismatched Season 3: Actors ने शेयर की Season Wrap की तस्वीरें।

Awaaz India TV

Leave a Comment