Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

फर्रुखाबाद में दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

Farrukhabad Murder Mystery: उत्तरप्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। फर्रुखाबाद, यूपी से सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाने के भगौतीपुर गांव की है। कायमगंज के भगौतीपुर गांव में रहने वाले महेंद्र की बेटी शशि (16) पुत्री और रामवीर की पुत्री बबली (17) दोनों सहेलियां सोमवार की रात जन्माष्टमी पर्व पर गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। दोनों जन्माष्टमी के मेले में भी शामिल हुईं। लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं लौटी।

देर रात तक दोनों लड़कियां जब अपने घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। लेकिन परिवार वालों को लगा कि शायद वे बुआ के घर पर रुक गई होंगी। क्योंकि पहले भी ऐसा होता था‌। इसलिए रात में घर वालों द्वारा उनकी खोज भी नहीं की गई। सुबह उठने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि सिवान में स्थित आम के एक बाग में दोनों लड़कियों की लाशें एक दुपट्टे से आम के पेड़ से लटक रही हैं। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

वही मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि पहली नजर में तो खुदकुशी का मामला लग रहा है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही मायने में खुलासा होगा। दुष्कर्म और हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वही अब इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि योगी सरकार में महिलायें सुरक्षित हैं और इस मामले में जो भी कड़ी कार्यवाही होगी वो ज़रूर की जायेगी, दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

Related posts

Bangladesh के PM के भाग जाने के बाद देश के बदलते हालत को देख Mayawati ने दी प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

दाढ़ी कटवाओ नहीं तो भागो क्लास से’, UP में प्रिंसिपल ने धमकाया मुस्लिम छात्र को

Awaaz India TV

Jharkhand में सभा को संबोधित करते हुए Amit Shah ने कहा, Congress भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है।

Awaaz India TV

कच्छे में आते थे Awadh Ojha सर, सेक्स की बातें करते थे–Dehli के चर्चित कोचिंग-गुरू पर छात्रा के गंभीर आरोप

Awaaz India TV

 हाथरस भगदड़ मामले में सांसद Priyanka Chaturvedi का बड़ा बयान, “सत्संग करने वाले बाबा पर भी कार्रवाई होनी चाहिए”।

Awaaz India TV

Mumbai के KEM अस्पताल का नया कीर्तिमान, किया Heart Transplant का सफल ऑपरेशन

Awaaz India TV

Leave a Comment