IndiGo Flight Bomb Threat : दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E2211 में मंगलवार की अलसुबह 5 बजे के लगभग बम प्लांट होने की धमकी मिली थी, जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री फ़ौरन विमान से बाहर आने के लिए उतावले हो उठे। मौके पर मौजूद एक विमानन सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक प्लेन के टॉयलेट में पायलट को एक टिश्यू पेपर मिला था जिस पर ’30 मिनट में बम विस्फोट’ लिखा हुआ था। क्रू ने इस नोट का संज्ञान लेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन (IGI Airport Administration) को अलर्ट किया और यात्रियों को इमरजेंसी गेट से प्लेन से नीचे उतारा गया।
#WATCH | Passengers of the IndiGo flight 6E2211 operating from Delhi to Varanasi were evacuated through the emergency door after a bomb threat was reported on the flight. All passengers are safe, flight is being inspected.
(Viral video confirmed by Aviation authorities) https://t.co/el2q5jCatx pic.twitter.com/ahVc0MSiXz
— ANI (@ANI) May 28, 2024
इसके बाद विमान को जांच के लिए एक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आइसोलेशन प्लेस में ले जाया गया। एविएशन सिक्योरिटी, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और फ्लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पर इस गहन जांच के बाद भी प्लेन में बम नहीं मिला, इसलिए यह खबर फर्ज़ी निकली। अब से कुछ ही देर में फ्लाइट को रवाना कर दिया जाएगा।
