Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Mumbai 5% Water Cut : 30 मई से Mumbai में होगी पानी की कटौती ।

Mumbai 5% Water Cut : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शनिवार को 30 मई से 5 प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की है, क्योंकि मुंबई शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में केवल 10 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। BMC ने कहा कि वह एहतियातन 5 जून से पानी की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती करेगी ताकि पानी का स्टोरेज लंबी अवधि तक बना रहे। इसमें ठाणे नगर निगम और भिवंडी निज़ामपुरा नगर निगम को आपूर्ति किया जाने वाला पानी भी शामिल होगा ।

BMC प्रबंधन ने सभी नागरिकों से विनम्रतापूर्वक कपड़े धोने में वाशिंग मशीन का, नहाने में शावर का और अन्य साफ-सफाई के कामों में पानी का उपयोग कम से कम करने की अपील की है। जबकि रेस्तरां को जरूरत पड़ने पर ही पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। BMC कमिश्नर भूषण गगरानी (Bhushan Gagrani) के अनुसार  प्रशासन जल भंडारों पर कड़ी नजर रख रहा है और आपूर्ति कर रहा है। प्रतिदिन योजनाबद्ध तरीके से पानी दिया जा रहा है।

पर्याप्त वर्षा होने और जलाशयों में सुधार होने तक पानी की कटौती जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 और 2022 में मानसून सक्रिय था, पर अक्टूबर 2023 में अपर्याप्त वर्षा हुई, जिसके फलस्वरूप पिछले वर्षों की तुलना में 5.64% कम जल भंडारण हुआ। भातसा और अपर वेतरना बांधों से मुंबई को अतिरिक्त पानी मिलेगा। उधर आईएमडी ने भी भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून समय पर आएगा।

Related posts

Jhansi Viral Video : Fortuner Car ने बेरहमी से रौंदा बुजुर्ग को।

Awaaz India TV

ICMR warning : गन्ने का रस ज्यादा पीने की आदत हो सकती है नुकसानदायक ।

Awaaz India TV

78 वें स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की शुभकामनाएं

Awaaz India TV

भायंदर स्टेशन पर बाप-बेटे ने हाथ पकड़ा और चलती ट्रेन के आगे लेट गए।

Awaaz India TV

Hardik Pandya के साथ तलाक की अफवाहों के बीच  बेटे Agastya के साथ छुट्टियां मनाने निकली Natasa Stankovic।

Awaaz India TV

Karan Johar : अपना मजाक उड़ता देख दुखी हुए करण जौहर।

Awaaz India TV

Leave a Comment