Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

आवाज इंडिया पर देश – दुनिया की बड़ी और तेज खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर को दे रहे हैं कनेक्टिविटी का ऐतिहासिक तोहफा।चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज आज राष्ट्र को समर्पित होगा।1.3 किलोमीटर लंबा और 359 मीटर ऊंचा यह ब्रिज एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है।यह पुल 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहती हवा और ज़ोन-5 जैसे भूकंप क्षेत्र में भी स्थिर रह सकता है।निर्माण में लगे हैं 30,000 टन स्टील और आधे फुटबॉल मैदान जितनी चौड़ी नींव।प्रधानमंत्री मोदी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एक नए युग की शुरुआत करेंगे।इसके अलावा देश के पहले केबल-स्टे रेलवे ब्रिज ‘अंजी पुल’ का भी लोकार्पण होगा।इस दौरे पर पीएम मोदी 46 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं।ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह दौरा केवल विकास नहीं, बल्कि नए विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।कश्मीर घाटी को रेल से जोड़ना अब हकीकत बन चुकी है — और यह सपना आज पूरे भारत का गर्व है।

बेंगलुरु भगदड़ कांड पर कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पुलिस कमिश्नर बी दयानंद को सस्पेंड कर दिया है।घटना के लिए जिम्मेदार माने जा रहे कई वरिष्ठ पुलिसअधिकारियों को भी हटाया गया है।भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।सरकार ने इस हादसे की ज़िम्मेदारी तय करते हुए सख्ती दिखाई है।मुख्यमंत्री ने आरसीबी टीम, डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक क्रिकेट संघ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।इन सभी पर गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।यह भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास एक इवेंट के दौरान मची थी।लापरवाही और भीड़ प्रबंधन की चूक पर अब पुलिस और आयोजकों पर शिकंजा कस गया है।

Related posts

Odisha Lok Sabha Election 2024: BJP के 21 उम्मीदवारों की लिस्ट।  

Awaaz India TV

Noida Logix Mall Fire: नोएडा के Logix Mall में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

Hardik Pandya और Natasa Stankovic ने 4 साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया।

Awaaz India TV

IndiGo Flight Bomb Threat: फर्ज़ी निकली दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo Flight में बम की ख़बर।

Awaaz India TV

Jabalpur Viral Video: हेलमेट चेकिंग के दौरान भेदभाव का लगाया आरोप।  

Awaaz India TV

Chocolate चबाते ही महिला के होश उड़े, Chocolate से निकले चार दांत।

Awaaz India TV

Leave a Comment