Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Chocolate चबाते ही महिला के होश उड़े, Chocolate से निकले चार दांत।

Tooth In Chocolate: कुछ समय पहले हमने मुंबई में, आइसक्रीम  में मानव उंगली निकलने की चौंकाऊं ख़बर दी थी, और अब दूसरा मामला मध्यप्रदेश के खरगोन का है, जहां बड़े ब्रांड की एक चॉकलेट में इंसानी दांत निकले हैं‌। जी हां, चॉकलेट भला किसे पसंद ना होगी, मगर खानेवाले की हालत क्या हुई होगी जब उसमें से कोई ऐसी चीज निकल आय जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

मध्यप्रदेश के खरगोन की बैंक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल माया गुप्ता आस्थाग्राम ट्रस्ट के स्कूल में बच्चों को मुफ्त पढ़ाती हैं। इस स्कूल-कम-होस्टल  में रहने वाले बच्चों का जन्मदिन मनाने कई समाजसेवी लोग व अन्य संस्थाएं पहुंचती हैं। इसी दौरान किसी ने प्रिंसिपल और बच्चों को चॉकलेट दी थी‌  लेकिन जब माया ने चॉकलेट खाई तो उसके अंदर से चार नकली दांत निकले, जो इंसान को लगने वाले दांत जैसे ही हैं। माया को  यह नहीं पता कि ये चॉकलेट किसने दी थी।


चॉकलेट एक्लेयर्स कंपनी की चोकोलेयर्स गोल्ड है। उन्होंने चॉकलेट और उसके अंदर से निकले दांतों को अपने पास रखा है। उनका कहना था कि चॉकलेट बनाने वाली इस प्रकार की नामी कंपनियों की चॉकलेट में इस तरह की चीजें निकलना चिंता का विषय है। इस घटना की जानकारी मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक्लेयर्स कंपनी की  चॉकलेट एजेंसी पर छापे की  कार्रवाई की गई है। वहां से चॉकलेट के सेंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गये हैं। स्टेट फूड लेबोरेट्री से जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था, अकोला का एक टीचर सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

फाइनल से कुछ घंटे पहले डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगट के लिए इंडिया ब्लॉक सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन किया।

Awaaz India TV

70 वर्षीय अनुभवी फिल्म प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

कोहली-रोहित के बाद Ravindra Jadeja ने भी T20 क्रिकेट से लिया संन्यास।

Awaaz India TV

Araria Bridge Collapse : 12 करोड़ लागत से बना पुल उद्घाटन के पहले ही गिरा।

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: Raebareli के मंच से Sonia Gandhi ने किया वादा , कहा Rahul निराश नहीं करेगा।

Awaaz India TV

Leave a Comment