Congress Party Pays Homage: नई दिल्ली के संसद भवन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की आम बैठक में वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों और दिल्ली में बाढ़ में मारे गए तीन यूपीएससी उम्मीदवारों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पल का मौन रखा गया। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य नेता भी संसद भवन में मौजूद थे।
A moment of silence at the Central Hall, Parliament House, New Delhi, to pay respects to the lives lost in the Wayanad landslide and the three UPSC aspirants in Delhi who succumbed to flooding. pic.twitter.com/G0HpRDf3tW
— Congress (@INCIndia) July 31, 2024
बता दे की, 27 जुलाई को भारी बारिश के बाद मध्य दिल्ली के कोचिंग हब ओल्ड राजिंदर नगर में राऊ के आईएएस स्टडी सर्कल बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत हो गई। और केरल में सबसे खराब प्राकृतिक आपदाओं में से एक, मंगलवार को वायनाड में मूसलाधार बारिश के कारण हुए बड़े भूस्खलन में कम से कम 123 लोग मारे गए और 128 घायल हो गए।
