Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Dehli Online Scam: Social Media पर लड़की बनकर लाखों की ठगी करने वाला Arrest।

Dehli Online Scam: सोशल मीडिया पर लड़की बनकर कई लोगों को ठगने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के नाम पर एक व्यक्ति को लाखों की ठगी की। इस संबंध में शाहदरा के साइबर थाने में आईपीसी की धारा 419/420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे टेलीग्राम पर श्रुति शर्मा के नाम से एडल्ट चैटिंग और ऑनलाइन सेवाओं के सेवाओं के लिए राशि ट्रांसफर कर दी, लेकिन आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया, और अपने बैंक खाते में कुल 12.7 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

मामले की प्रकृति को देखते हुए एक टीम गठित की गई और आरोपी दीपक सैनी को 7 जून को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि वह फार्मा कंपनियों में काम करता था और उसने लगभग 2 साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। बेरोजगार होने के कारण वह अपनी पत्नी की पगार पर अपना गुजारा कर रहा था। सैनी एक एडल्ट चैटिंग और जुआ खेलने का आदी है, जो ड्रीम 11 और परी-मैच पर दांव लगाता था और आगे टेलीग्राम पर मौजूद एडल्ट ग्रुप्स में भी शामिल हो गया था।

शिकायतकर्ता भी टेलीग्राम पर उस समूह का सदस्य था। मार्च 2024 में आरोपी दीपक सैनी ने श्रुति शर्मा के नाम से शिकायतकर्ता को टेलीग्राम पर मैसेज किया । श्रुति शर्मा नाम की लड़की होने के कारण, शिकायतकर्ता ने आरोपी व्यक्ति से चैट करना शुरू कर दिया और ढाई महीने के अंतराल में आरोपी के दो खातों में 12.7 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी।

Related posts

Manipur दौर का वीडियो शेयर करते है Rahul Gandhi ने PM Modi से राज्य के दौरा करने का आग्रह किया।

Awaaz India TV

दिल्ली के संगम विहार में पानी टैंकर पर हमला और फिर टैंकर चालक ने युवक को कुचला।

Awaaz India TV

राहुल गांधी ने रायबरेली में पुलिस अधिकारियों पर दलित युवक की हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

Awaaz India TV

Underwater Metro Kolkata Inauguration: देश ने रचा इतिहास, पहली बार पानी के नीचे दौड़ी मेट्रो, पीएम मोदी ने किया सफर

Awaaz India TV

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

Awaaz India TV

Happy Mother’s Day : माँ के प्रति समर्पण और आभार का प्रतीक।

Awaaz India TV

Leave a Comment