Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Haji Iqbal Exposed : दुबई में छिपे खनन माफिया Haji Iqbal की 4440 करोड़ की संपत्ति जब्त

Haji Iqbal Exposed :दुबई में छिपे खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर ईडी का बड़ा ऐक्शन सामने आया है‌। ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने शुक्रवार को सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी की 4440 करोड़ रुपये मूल्य की 121 एकड़ भूमि और भवनों को अस्थाई तौर पर जब्त कर लिया। ये संपत्तियां अब्दुल वाहिद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर पंजीकृत हैं।

2017 में कानूनी शिकंजा कसने के बाद से ही हाजी के बुरे दिन शुरू हो गए। हाजी इकबाल उसके सहयोगियों परिजनों पर अवैध खनन करवाने, मनी लॉन्ड्रिंग, डरा धमकाकर जमीनों पर कब्जा करने के साथ-साथ दुष्कर्म के आरोप भी लगे। यूपी पुलिस ने हाजी के छोटे भाई महमूद अली और हाजी इकबाल के बेटों और रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया, लेकिन हाजी इनके हत्थे नही चढ़ सका। वह देश छोड़कर फरार हो गया, और अभी दुबई में रह रहा है।

हाजी इकबाल के खिलाफ देश की कई एजेंसिया जांच कर रही हैं। इकबाल पर मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। हाजी इकबाल ने शुरुआत में खनन का कारोबार किया जिससे उसकी किस्मत बदल गई। देखते ही देखते उसने हजारों करोड़ की संपत्ति इकट्ठा कर ली। सरकार चाहे किसी की भी रहे लेकिन हाजी का इकबाल हमेशा बुलंद रहा। एक वक्त था जब हाजी के दरबार में मंत्री-विधायक समेत बड़े-बड़े अफसर सिर झुकाए खड़े मिलते थे। इसी दौरान हाजी इकबाल ने मिर्जापुर इलाके में लोगों को डरा धमकाकर खरीदी गई करीब 121 एकड़ जमीन पर आलीशान ग्लोकल यूनिवर्सिटी बनाई जो शुरू से ही विवादो में रही, क्योंकि इसे बरसती नदियों पर कब्जा करके अवैध तरीके से बनाया गया था।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result: Rahul Gandhi 28 हजार वोट से आगे

Awaaz India TV

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने भी किया झंडावंदन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपसी भाईचारे की वकालत की

Awaaz India TV

T20 World Cup चैंपियन Team India ने Pm Modi के साथ की मुलाकात।

Awaaz India TV

उसे मौत का आभास हो गया था!…बहन ने भाई को राखी बांधी और कुछ ही देर में ली अंतिम सांस

Awaaz India TV

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

नवी मुंबई रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, हादसे में खो दिए पैर।

Awaaz India TV

Leave a Comment