Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

T20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले पहले भारतीय All-Rounder बने Hardik Pandya।

hardik pandya all-rounder: हार्दिक पांड्या ने क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की T20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। हार्दिक पांड्या ने T20 World Cup 2024 में भारत के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया। पांड्या ने आठ मैचों में 11 विकेट लिए और 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए। T20 World Cup 2024 के फाइनल में  हार्दिक ने क्लासेन को उस समय पवेलियन की राह दिखाई जब टीम को विकेट की तलाश थी। इतना ही नहीं हार्दिक ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर को आउट कर भारत को विश्व विजेता बना दिया था।


T-20 ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले नंबर पर हार्दिक तो वहीं अब दूसरे नंबर पर श्रीलंका के हसरंगा मौजूद हैं, तीसरे नंबर पर मार्कस स्टोइनिस हैं।  सिकंदर रजा चौथे नंबर पर, शाकिब अल हसन पांचवें नंबर पर और मोहम्मद नबी छठे नंबर पर मौजूद है। सातवें नंबर पर नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी अपनी जगह पाने में सफल रहे हैं। वही नंबर 8 पर लियाम लिविंगस्टोन हैं। नंबर 9 पर एडन मार्क्रम है और नंबर 10 पर मोईन अली मौजूद हैं

T20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो पांड्या से पहले गौतम गंभीर, कोहली और सूर्या बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंच चुके हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंच चुके हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या टॉप पर पहुंचने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर हैं।

Related posts

T20 World Cup चैंपियन Team India ने Pm Modi के साथ की मुलाकात।

Awaaz India TV

Sushil Modi Death: Sushil Modi का हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

Awaaz India TV

Bikaner electricity department office: पुलिस की मौजूदगी में भी बीकानेर के बिजली विभाग के कार्यालय में मारपीट

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024: India से मैच हारने के बाद फूट-फूटकर रोया Pakistani खिलाड़ी

Awaaz India TV

Anant-Radhika की शादी के दौरान Kardashian बहनों ने मुंबई के Iskcon Temple में पूजा के बाद बच्चों को परोसा खाना।

Awaaz India TV

सोशल मीडिया पर दोस्ती की फिर 13 वर्षीय लड़की का किया बलात्कार।

Awaaz India TV

Leave a Comment