Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Sushil Modi Death: Sushil Modi का हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का सोमवार को निधन हो गया है।  सुशिल कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) 72 वर्षीया थे और वह कैंसर से पीड़ित थे। बिहार के करंट डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने अपने “X” अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दुख जताया और सुशिल कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) के निधन के जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा ,”बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।ॐ शांति शांति”।

CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के निर्देश पर सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का पार्थिव शरीर विशेष तौर पर विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। वही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) के निधन पर दुख जताया। ANI के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा , ” “यह हमारे लिए बहुत दर्दनाक है। वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे। हम छात्र संघ, बिहार और भारत की राजनीति में एक साथ थे… वह लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े थे। उन्होंने आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई।” बिहार भाजपा… मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

कई राजनीतिक राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण की है और अपनी भावना व्यक्त की।  बता दे कि , सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi का 3 दशक लम्बा राजनीतिक करियर रहा है। इसी दौरान वह विधायक , एमएलसी, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद भी रह चुके है।  बिहार सरकार में वित्त मंत्री तक का पद भी उन्होंने संभाला है।  सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) 2 बार बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके है।

 

 

Related posts

SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने फिर एक बार कांग्रेस और सपा को घेरे में लिया।

Awaaz India TV

Punjab Viral Video :पंजाब में युवती पर तलवार से हमला, मौके पर ही मौत

Awaaz India TV

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Awaaz India TV

Modi Cabinet 3.0: Modi का नया मंत्री-मंडल, किसको, कोनसा पद मिला!

Awaaz India TV

Viral Video : Alia Bhatt का Deepfake Video हुआ वायरल।

Awaaz India TV

राजस्थान के भीलवाड़ा में मंदिर के बाहरगाय की कटी हुई पूँछ मिलने पर पैदल मार्च निकाला गया।

Awaaz India TV

Leave a Comment