Awaaz India TV
Desh Ki Baat Health is Wealth

Health is Wealth : Heat Stroke की समस्या ,वजह, बचाव और इलाज।

Health is Wealth : यह गर्मी से जुड़ी सबसे गंभीर शारीरिक समस्या है। यह तब होता है जब हमारा शरीर अपने तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता। शरीर का सामान्य तापमान लगभग 98.6° F (37°C) होता है। ऐसी स्थिति में शरीर से पसीना निकलने की प्रक्रिया असफल हो जाती है। नतीजा, शरीर ठंडा नहीं हो पाता और शरीर का तापमान 10 से 15 मिनट के भीतर 106°F तक या उससे अधिक हो सकता है, जो ख़तरे का संकेत और इमरजेंसी वाली स्थिति है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं‌। बुज़ुर्गों, बच्चों और डायबिटीज, किडनी तथा हृदय रोगियों  को हीट स्ट्रोक का ख़तरा ज़्यादा होता है।

लक्षण
तेज़ बुखार होना (छूने पर त्वचा गर्म महसूस होना), सिरदर्द, पेशाब कम आना, डिहाइड्रेशन, पसीना न आना, मांसपेशियों में ऐंठन, हृदय की धड़कन और नाड़ी तेज़ चलना, शुष्क त्वचा जिसमें पसीना नहीं आता (Anhidrosis), चक्कर आना, बेहोशी आदि।

बचाव के लिए क्या करें?
दिन भर पर्याप्त मात्रा में, लगभग चार से पांच लीटर पानी पीते रहें और ख़ुद को हाइड्रेटेड रखें। घर से पानी पीकर ही निकलें ‌और पानी की बोतल साथ में रखें। पानी के अलावा लस्सी, छाछ, नींबू की शिकंजी,नारियल पानी और आम का पना भी ले सकते हैं। शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर तुरंत लाभ के लिए ओआरएस घोल काफी फ़ायदेमंद है। तेज़ गर्मी न सह पाने के कारण जब कमज़ोरी, थकान, पेट में मरोड़ और  मांसपेशियों में ऐंठन जैसी शिकायतें होने लगें तो मरीज को ओआरएस घोल या नमक- शक्कर का पानी तुरन्त देना चाहिए। ठंडे पानी से भीगे कपड़े से पूरे शरीर को पोंछना चाहिए।

जब भी घर से बाहर निकलें तो ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें। कपड़े सफ़ेद, लाइट ब्लू आदि लाइट कलर के पहनें। सिर पर कॉटन का कपड़ा बांधें या कैप लगा लें। मुंह और नाक को भी सूती कपड़ा बांधकर अच्छी तरह ढंकें। छाता भी साथ ले लें। आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लास लगाएं। सनस्क्रीन क्रीम लगाएं । इससे स्किन को प्रोटेक्टशन मिलता है। ध्यान रखें कि इसे लगाने के 15 मिनट बाद ही घर से बाहर निकलें।

खान-पान में तीखी-तली,मसालेदार चीज़ों, स्ट्रीट फूड, जंक फूड और बासी भोजन से परहेज़ करें। ताज़ा और हल्का भोजन करें। धूप से आने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल न पिएं। फ्रिज के ठंडे पानी की जगह मटके का ठंडा पानी पिएं। धूप से सीधे एयरकंडीशन वाले स्थान पर जाने से पहले किसी छायादार जगह पर रुकें। हीट स्ट्रोक  होने पर फ़ौरन डॉक्टर को दिखाएं।

Related posts

 फर्रुखाबाद में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई।

Awaaz India TV

Modi Cabinet Rumour: Modi कैबिनेट छोड़ने को अफवाह बताया केरल के MP Suresh Gopi ने ।

Awaaz India TV

नई हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा ने SEBI अध्यक्ष को पूछे सवाल।

Awaaz India TV

Kamla Beniwal Death : Former Governor कमला बेनीवाल का दुखत निधन।      

Awaaz India TV

पश्चिम रेलवे पर 35 दिनों तक रहेगा मेगा ब्लॉक, जानिए कब, कितनी लोकल रद्द होंगी

Awaaz India TV

देश के कानून-व्यवस्था में बदलाव पर Sharad Pawar  ने दिया बड़ा बयान।

Awaaz India TV

Leave a Comment