Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

पश्चिम रेलवे पर 35 दिनों तक रहेगा मेगा ब्लॉक, जानिए कब, कितनी लोकल रद्द होंगी

Mumbai Mega Block: मुंबई में गोरेगांव से अंधेरी के बीच अगले 35 दिन तक मेगा ब्लॉक रहनेवाला है जो कि  27अगस्त की रात से शुरू हो गया है। वीकेंड पर रात में 10 घंटे का मेगा ब्लॉक निर्धारित किया है जबकि कार्यालयीन दिनों में रात में 5 घंटे तक ही ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान 28 अगस्त की रात को चर्चगेट-बोरीवली, विरार-अंधेरी, अंधेरी-नालासोपारा और भाईंदर-चर्चगेट की 22 लोकल ट्रेन रद्द की जाएंगी। वहीं चार लोकल सेवा को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे सूत्रों का कहना है कि मेगा ब्लॉक के दौरान 650 से 700 ट्रेनों को रद्द कर दिया जाएगा। दरअसल गोरेगांव और कांदिवली के बीच छठी रेल लाइन के विस्तार की योजना 2008 से चल रही है। करीब 6 अक्टूबर तक ये काम चलेगा और इन 35 दिनों में 4.75 किलोमीटर रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य जारी रहेगा। हालांकि गणेशोत्सव के दौरान ब्लॉक नहीं रहेगा।

Related posts

गुजरात में भारी बारिश के चलते “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” की ओर जाने वाली सड़क टूटी, कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

Awaaz India TV

Goa के पास कार्गो शिप में लगी भीषण आग को  बुझाने में जुटा भारतीय तटरक्षक बल!

Awaaz India TV

Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौग़ात, फसल ऋण पर की ब्याज माफी की घोषणा

Awaaz India TV

Mumbai Customs Crackdown :मुंबई कस्टम ने तस्करी से लाए जा रहे करोड़ों के लैपटॉप पकड़े

Awaaz India TV

अवैध पिस्तौल ले जा रहा युवक गिरफ्तार, मॉडल बनने के लिए कर रहा है स्ट्रगल

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर भिड़े शिवपाल यादव और केशव प्रसाद मौर्य, लगाए ये आरोप

Awaaz India TV

Leave a Comment