Health Is Wealth : मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल से जून 2024 में सबसे तेज़ गर्मी होने की भविष्यवाणी की है। इस समय अवधि में औसत से अधिक गर्म होंगे।
आइए जानते है ऐसी गर्मी से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
गर्मियों में हमारा शरीर ज़्यादा बीमार होने की कगार पर होता है, क्योंकि ज़्यादा तेज़ गर्मी में डिहाइड्रेशन (Dehydration) का सामना करना पड़ सकता है। और हमारी इम्यूनिटी (Immunity) भी कमज़ोर हो जाती है। इसलिए हमे ज्यादा तीखे और टेल हुए पदार्थो का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि हम शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखें । गर्मियों में बाहर निकलने पर पसीने के आते ही इल्क्ट्रोलाइट (Electrolyte) कम होने लगते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रॉयड सॉल्यूशन (Electrode Solution) का सेवन बेहद ज़रूरी है।
गर्मी में मौसमी फलों का सेवन करना ज़रूरी है जैसे तरबूज़ और खीरा खाना चाहिए और नींबू पानी, नारियल पानी अधिक मात्रा में पानी वाले फलों का सेवन हमे करना चाहिए। साथ ही मौसमी सब्जियों का सेवन करना भी आवश्यक है। तेज़ गर्मियों में ORS या नमक और चीनी का घोल भी फायदेमंद है। गर्मियों में सभी की पसंदिता छाछ भी पोटेशियम और सोडियम (Potassium and Sodium) की मात्रा संतुलित करने के लिए ली जाती है।
ये सभी शरीर को हाइड्रेटेड (Hydrated) रखने में सहायक होते है और हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते है।
