Awaaz India TV
Desh Ki Baat Health is Wealth Top Headlines

सरकार ने बैन की 156 ऐलोपैथिक दवाएं, आपके घर में भी हों तो फेंक दें

FDCA banned Medicine: सरकार ने बुखार, जुकाम, एलर्जी, दर्द वगैरह के लिए धड़ल्ले से बिकने वाली 156 फिक्स्ड-डोज़ कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर यह कहते हुए बैन लगा दिया है कि इनसे “मानव के लिए खतरा उत्पन्न होने की संभावना है, जबकि इन काम्बिनेशनों के सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं।”  बता दें कि एफडीसी दवाएं वो दवाएं हैं जिनमें एक निश्चित अनुपात में दो या इससे ज्यादा दवाओं का मिश्रण होता है। इन्हें “कॉकटेल” दवाएं भी कहा जाता है। अक्सर लोग इनको डाक्टरों से पूछे बिना भी खाते रहते हैं और बाद में गंभीर साइड इफेक्ट्स का शिकार बनते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने शीर्ष फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित दर्द, सर्दी, एलर्जी निवारक दवाओं के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले लोकप्रिय कॉम्बिनेशंस को प्रतिबंधित कर दिया है ‌ इसके अलावा एसेक्लोफेनाक 50 एमजी + पैरासिटामोल 125 एमजी टैबलेट, मेफेनामिक एसिड + पैरासिटामोल इंजेक्शन, सेट्रीजीन एचसीएल + पैरासिटामोल + फेनिलफ्रीन एचसीएल, लेवोसेट्रीजीन + फेनिलफ्रीन एचसीएल + पैरासिटामोल, पैरासिटामोल + क्लोरफेनिरामाइन मैलेट + फेनिल प्रोपेनोलामाइन और कैमिलोफिन डाइहाइड्रोक्लोराइड 25 मिलीग्राम + पैरासिटामोल 300 एमजी शामिल हैं। पैरासिटामोल, ट्रामाडोल, टॉरिन और कैफीन के संयोजन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ट्रामाडोल एक ओपिओइड-आधारित दर्द निवारक है।

बैन की गई कुछ लोकप्रिय एफडीसी दवाओं में पेटदर्द के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ओमेप्राज़ोल मैग्नीशियम और डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल शामिल है। मधुमेह के  रोगियों में फैटी लीवर के उपचार के लिए उपयोग किया जाने वाला उर्सोडेऑक्सीकोलिक एसिड तथा मेटफॉर्मिन एचसीएल संयोजन; त्वचा संक्रमणों की रोकथाम तथा उपचार के लिए उपयोग किए जाने वाले पोविडोन आयोडीन, मेट्रोनिडाजोल तथा एलोवेरा की संयुक्त खुराक भी शामिल है। अपने घर में मौजूद दवाओं में से अगर यहां बताए गये मिश्रणों वाले सिर्फ या गोली आदि आपके घर में भी है ़ तो फौरन उनका इस्तेमाल बंद कर देंगे।

Related posts

वोट फॉर नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, X पर लिखा- स्वागतम

Awaaz India TV

Air India Ground Staff : सामान की रक्षा करने वाले ही बने लापरवा।

Awaaz India TV

Coaching Center के बहार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 में से 2 लफंगे गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Sanjay Raut ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu के भाषण की आलोचना करते हुए कहा, ‘यह अब राष्ट्रपति का अभिभाषण नहीं है’

Awaaz India TV

 BJP राज में चल रही चिकित्सा व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav के तीखे बोल।

Awaaz India TV

छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों, हॉस्टल्स में पैनिक बटन लगाए जाएं–महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर का सख्त आदेश

Awaaz India TV

Leave a Comment